हरियाणा में अरविंद केजरीवाल करेंगे चुनाव प्रचार, बनाई जा रही रणनीति: डॉ. सुशील गुप्ता

Edited By Isha, Updated: 14 Sep, 2024 06:36 PM

arvind kejriwal will campaign in haryana strategy is being made

हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार ने रफ्तार पकड़ ली है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने सोनीपत, पानीपत, करनाल और यमुनानगर समेत कई जिलों में चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन किया और कई...

चंडीगढ़:  हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार ने रफ्तार पकड़ ली है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने सोनीपत, पानीपत, करनाल और यमुनानगर समेत कई जिलों में चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन किया और कई विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा की सभी 90 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ रही है। इस बार हरियाणा की जनता बदलाव के लिए वोट करेगी और हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगी। 

PunjabKesari
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। अब जल्द ही पूरा राष्ट्रीय नेतृत्व उनके नेतृत्व में उत्साह के साथ चुनावी प्रचार में उतरेगा। इसके लिए कार्यक्रमों और लोकेशन को फाइनल किया जा रहा है। जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।

PunjabKesari
उन्होंने कहा कि यदि हरियाणा की जनता को बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा चाहिए तो उसकी देश में एक ही गारंटी है अरविंद केजरीवाल। दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल पर भरोसा किया तो वहां शानदार स्कूल बन रहे हैं। शानदार पढ़ाई हो रही है और वहां से बच्चे आईआईटी में जा रहे हैं। पंजाब के लोगों ने आम आदमी पार्टी पर भरोसा किया तो पंजाब के सरकारी स्कूल भी अच्छे हो रहे हैं। इसलिए इस बार हरियाणा की जनता भी स्कूल के नाम पर वोट करेगी। 

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के लोगों को पांच गारंटी दी है। जिसमें मुफ्त और अच्छी शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य, मुफ्त बिजली और 18 साल से ऊपर हर महिला को 1000 रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा अरविंद केजरीवाल ने हर युवा रोजगार देने की गारंटी दी है। अरविंद केजरीवाल ने ये सभी कम दिल्ली और पंजाब में करके दिखाए हैं। हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर अभी गारंटी को पूरा किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!