चुनाव की घोषणा होते ही JJP में भगदड़, पार्टी छोड़ने वालों की लगी लाइन...अब इस विधायक ने दिया Resign

Edited By Manisha rana, Updated: 17 Aug, 2024 03:42 PM

another blow to jjp mla ishwar singh resigns

हरियाणा में जेजेपी पार्टी को विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद झटके पर झटके लग रहे है। एक दिन तीन विधायकों ने इस्तीफा दे दिया। पहले रामकरण काला, फिर देवेंद्र बबली और अब गुहला चीका से विधायक ईश्वर सिंह ने इस्तीफा दे दिया है।

टोहाना (सुशील सिंगला) : हरियाणा में जेजेपी पार्टी को विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद झटके पर झटके लग रहे है। एक दिन तीन विधायकों ने इस्तीफा दे दिया। पहले रामकरण काला, फिर देवेंद्र बबली और अब गुहला चीका से विधायक ईश्वर सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। बीते दिन अनूप धानक ने भी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। 

PunjabKesari


उन्होंने पत्र जारी कर कहा कि आपसे निवेदन है कि मैं निजी कारणों से जननायक जनता पार्टी के दायित्वों का निर्वहन करने में असमर्थ हूं। जिस कारण से मै जननायक जनता पार्टी के सभी पदों औऱ दायित्वों से त्याग पत्र दे रहां हूं। अत: मेरा आपसे निवेदन है कि जननायक जनता पार्टी की प्राथमिक सद्स्यता औऱ अन्य पार्टी दायित्वों को लेकर मेरा त्याग पत्र स्वीकार करें। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!