पानीपत में एक और बड़ा घोटाला, अधिकारियों ने ऐसे लगाया निगम को कराेड़ाें का चूना

Edited By vinod kumar, Updated: 07 Feb, 2020 03:38 PM

another big scam in panipat

पानीपत नगर निगम में टेंडर, स्ट्रीट लाइट में भ्रष्टाचार के मामले पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। अब प्रॉपर्टी टैक्स में हो रहा घोटाला सामने आया है। निगम के अधिकारी प्रॉपर्टी टैक्स के लाखों रुपये के बिल हजारों में बदलकर निगम को चूना लगा रहे हैं। हाउस टैक्स का...

पानीपत(सचिन शर्मा): पानीपत नगर निगम में टेंडर, स्ट्रीट लाइट में भ्रष्टाचार के मामले पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। अब प्रॉपर्टी टैक्स में हो रहा घोटाला सामने आया है। निगम के अधिकारी प्रॉपर्टी टैक्स के लाखों रुपये के बिल हजारों में बदलकर निगम को चूना लगा रहे हैं। हाउस टैक्स का पुराना रिकार्ड उपलब्ध नहीं कराया जा रहा। पुराने बिलों के स्थान पर नए बिल बनाकर अपलोड किए जाते हैं। यह खुलासा मेयर अवनीत कौर ने पत्रकारवार्ता में किया। उन्होंने कहा कि 2 लाख 85 हजार रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बिल घटाकर 59904 रुपये का कर दिया गया।

अधिकारियों को जब जानकारी मिली कि मामला मेयर के संज्ञान में आ चुका है तो बिल को फिर से 2 लाख 59 हजार का बना दिया गया। मेयर ने दोनों बिल दिखाए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामले हजारों में हो सकते हैं। अनेक बिलों की जानकारी हमें मिली है। मामले की विजिलेंस जांच के लिए लिखा गया है साथ ही निकाय मंत्री अनिल विज और मुख्य सचिव को निगम कई-कई वर्षों से तैनात कर्मचारियों अधिकारियों को बदलने के लिए कहा जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरी जांच होगी तो करोड़ों रुपये का घोटाला पकड़ में आएगा। मामले की जानकारी विधायक प्रमोद विज को भी दी गई है।

किसी भी शहर के लिए रिवेन्यू जरुरी होता है, लेकिन पानीपत निगम में लगातार एक के बाद एक घोटाला सामने आ रहा हैं। जिससे शहर में विकास की गति को विराम लगा है। मेयर अवनीत कौर ने कहा की जल्द मुख्यमंत्री से मिलकर मामले की शिकायत देंगी और भ्रष्ट अधिकारियों पर कानूनी कार्यवाही करने की मांग के साथ इन्हें नौकरी से भी हटवाएंगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!