पशु कारोबारी की बेरहमी से हत्या, पहला गला रेता फिर पूरी बॉडी पर किए 30 से ज्यादा वार

Edited By Isha, Updated: 20 Oct, 2020 10:13 AM

animal trader brutally murdered first strangled

गाजीपुर थाना इलाके में हरियाणा के एक पशु कारोबारी का बेरहमी से चाकू से गोदकर कत्ल करने का मामला सामने आया है। कारोबारी गला रेतने के बाद उसके शरीर पर चाकू से 30 से ज्यादा वार किए गए। बॉडी की शिनाख्त

पानीपत(सचिन): गाजीपुर थाना इलाके में हरियाणा के एक पशु कारोबारी का बेरहमी से चाकू से गोदकर कत्ल करने का मामला सामने आया है। कारोबारी गला रेतने के बाद उसके शरीर पर चाकू से 30 से ज्यादा वार किए गए। बॉडी की शिनाख्त हरियाणा के जींद जिले के गांव मुवाना के रहने वाले ओमबीर शर्मा 40 वर्षीय के तौर पर हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिवार को बॉडी सौंपी दी है।  आशंका जताई जा रही है कि लेनदेन के विवाद में हत्याकांड को अंजाम दिया गया है मर्डर किसी अन्य जगह पर किया गया जबकि शव एक चादर में लपेटकर गाजीपुर डेयरी फार्म के पास फेंक दिया गया।

मृतक 1 हफ्ते पहले आया था गाजीपुर
जानकारी के अनुसार ओमबीर 15 साल से गाजीपुर डेयरी में लाकर भैंसे बेच रहा थे। वे हफ्ते तक गाजीपुर में किसी डेरी वाले के यहां रुक जाया करते थे। 1 हफ्ते पहले वह भैंस लेकर गाजीपुर आए थे। कुछ लोगों पर उनके  20 लाख की पेमेंट बकाया थीय़ ओमवीर का संपर्क परिवार से गुरवार रात से टूट गया।  शुक्रवार को गाजीपुर डेयरी फार्म में चादर से लिपटे ओमबीर का शव मिला।

पुलिस को शक- पैसों के लेन देन को लेकर हुई हत्या
ओमवीर के भाई धर्मपाल ने बताया कि मर्डर की रात ओमबीर के मोबाइल पर एक कॉल आया था जिसमें उन्हें रुपए देने के लिए बुलाया था पुलिस को शक है पैसे लेने के लिए बुलाने के बाद उनकी हत्या कर दी इसके बाद चादर में लपेट कर फेंक दिया। फिलहाल  परिजन पुलिस प्रशासन से एक मांग कर रहे हैं कि हत्यारों का पता लगाया जाए और उन्हें न्याय दिया जाए। ओमबीर शर्मा  अपने  पीछे पिता शिव पाल शर्मा, मां ओमपति और पत्नी दो बेटी और एक बेटे के अलावा भाई धर्मपाल शर्मा  को छोड़ गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!