Haryana Election Exit Poll 2024: 'एग्जिट पोल की पोल पहले भी...' बोले अनिल विज

Edited By Manisha rana, Updated: 06 Oct, 2024 08:31 AM

anil vij spoke about the exit poll

एग्जिट पोल के नतीजों पर विज ने कहा कि एग्जिट पोल की पोल कई बार खुल चुकी है।

अंबाला (अमन कपूर) : हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। अब 8 अक्टूबर का इंतजार है, क्योंकि इसी दिन मतगणना होगी। इससे पहले Exit Poll सामने आ गया है। इसी बीच बीजेपी नेता अनिल विज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की तो लहर चल रही है। एग्जिट पोल के नतीजों पर विज ने कहा कि एग्जिट पोल की पोल कई बार खुल चुकी है। विज ने यह भी कहा कि मुझे अंबाला कैंट का पता है, जहां से मैं भारी मतों से जीतूंगा। उन्होंने कहा बीजेपी ही हरियाणा में सरकार बनाएंगी।

वहीं विज ने जम्मू कश्मीर के एग्जिट पोल पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि वहां से धारा 370 हटाने के बाद से वहां की आतंकवादी घटनाओं में 80 प्रतिशत कमी आई है। बस इतना ही नहीं टूरिस्ट वहां जाना शुरू हो गए हैं, जिससे उनका रोजगार चलता है। वहां जी 20 की कन्वेंशन हो गई, वहां उन लोगों को वो सारे अधिकार मिले जो बाकी हिन्दुस्तानियों को मिलते थे। लोग धारा 370 हटा कर जब खुश हैं तो वह बीजेपी को वोट डालेंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!