बोलने वाली मशीन केजरीवाल, न सुबह का याद रहता है न शाम का: विज (VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 13 Dec, 2018 05:43 PM

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि केजरीवाल सिर्फ बोलने वाली मशीन हैं, उन्हें ये नहीं पता होता कि सुबह क्या बोला था और शाम को क्या बोला था। वहीं उन्होंने दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक...

टोहाना(सुशील सिंगला): प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि केजरीवाल सिर्फ बोलने वाली मशीन हैं, उन्हें ये नहीं पता होता कि सुबह क्या बोला था और शाम को क्या बोला था। वहीं उन्होंने दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक को हल्ला क्लीनिक बताया, उन्होंने कहा कि दिल्ली में जहां क्लीनिक बना हुआ है जहां भैंसे बांधी जाती हैं।

उन्होंने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवा का बखान करते हुए कहा कि पूरे देश में डॉक्टरों की कमी है, लेकिन हरियाणा में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवा बहुत अच्छी है। वहीं पांच राज्यों में मिली हार पर विज का कहना है कि इन चुनावों में मिली हार से हरियाणा के चुनावों में कोई असर नहीं होने वाला है। बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज देर रात टोहाना में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!