'रंग दे बसंती चोला' की धुन पर थिरके अनिल विज के पैर, तिरंगा यात्रा में 'गब्बर' ने किया डांस

Edited By Saurabh Pal, Updated: 13 Aug, 2024 07:29 PM

anil vij danced in the tiranga yatra organised in ambala cantonment

अंबाला छावनी में हर्षोल्लास के साथ मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकली गई, जिसमें हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने भाग लिया। इस दौरान विज देशभक्ति गीत पर नाचते हुए नजर आए...

अंबाला(अमन कपूर): अंबाला छावनी में हर्षोल्लास के साथ मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकली गई, जिसमें हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने भाग लिया। इस दौरान विज देशभक्ति गीत पर नाचते हुए नजर आए। जिसे देखकर लोगों में उत्साह और गर्व की भावना जागृत हुई। ये तिरंगा यात्रा अंबाला छावनी विधानसभा में निकाली गई।

PunjabKesari

तिरंगा यात्रा में लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा, जो देश के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को दर्शाने के लिए एकत्र हुए थे। यात्रा के दौरान लोग देशभक्ति के गीत गाते हुए और तिरंगा लहराते हुए चल रहे थे। जो एक भव्य दृश्य प्रस्तुत कर रहा था। अनिल विज ने कहा, "तिरंगा यात्रा देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की गई है। हमें गर्व है कि इतने सारे लोग इस यात्रा में शामिल हुए हैं और देश के प्रति अपने प्रेम को दर्शा रहे हैं। विज ने यात्रा शुरू होने से पहले सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोई भी पैदल नहीं जायेगा। सभी वाहनों से ही जायेंगे क्योंकि पूरी अंबाला छावनी विधानसभा में ये यात्रा जाएगी।

PunjabKesari

यात्रा के दौरान लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए और तिरंगा को लहराया, जो एक अद्भुत दृश्य था। इस तिरंगा यात्रा ने देशभक्ति की भावना को बढ़ावा दिया और लोगों में एकता और सम्मान की भावना को जगाया। यह यात्रा एक यादगार दृश्य बन गई, जिसे लोग लंबे समय तक याद रखेंगे। लोगों का कहना था कि वे इस तिरंगा यात्रा में शामिल होकर काफी खुश है और लोगो का हुजूम ये दर्शाता है कि अनिल विज के प्रति लोगो का सच्चा विश्वास है।

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!