अनिल खत्री ने केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का देशी ढाणी पर किया स्वागत, हरियाणा में खेल गतिविधियों पर की चर्चा

Edited By Isha, Updated: 09 Jun, 2026 01:11 PM

anil khatri welcomed union communications minister jyotiraditya scindia at deshi

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का सोमवार को दिल्ली से रोहतक जाते समय मार्ग में भव्य स्वागत किया गया। हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और खेल जगत की जानी-मानी हस्ती अनिल खत्री

बहादुरगढ़: केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का सोमवार को दिल्ली से रोहतक जाते समय मार्ग में भव्य स्वागत किया गया। हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और खेल जगत की जानी-मानी हस्ती अनिल खत्री के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों ने ‘देशी ढाणी रेस्टोरेंट’ पर केंद्रीय मंत्री का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस दौरान पूरा माहौल उत्साह से सराबोर नजर आया। दिल्ली-रोहतक राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ‘देशी ढाणी रेस्टोरेंट’ पहुंचने पर अनिल खत्री और उनके समर्थकों ने ज्योतिरादित्य सिंधिया का पारंपरिक तरीके से  स्वागत किया।
PunjabKesari

इस संक्षिप्त ठहराव के दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और समर्थकों से बेहद आत्मीयता से मुलाकात की। उन्होंने सभी का कुशलक्षेम जाना और खेल व समाज सेवा से जुड़े युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपनी ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करते हुए निरंतर देशहित में कार्य करना चाहिए। हर नागरिक का योगदान राष्ट्र निर्माण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुलाकात के दौरान हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अनिल खत्री ने केंद्रीय मंत्री को हरियाणा में खेल गतिविधियों, विशेषकर तैराकी को बढ़ावा देने के प्रयासों से अवगत कराया।  केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सहज और सरल स्वभाव ने वहां मौजूद सभी समर्थकों का दिल जीत लिया।

इस स्वागत समारोह में संग्राम मैडल विजेता पहलवान महेंद्र खत्री, देशी ढाणी के निदेशक सुनील खत्री, सत्यनारायण शर्मा, शिक्षाविद अनिल ढुल सहित स्थानीय खेल संगठन के पदाधिकारी, युवा खिलाड़ी और भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सिंधिया ने निमंत्रण के लिए अनिल खत्री को खेल विकास के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!