'अधिकारियों के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी हराने की कोशिश की', भाजपा विधायक का सनसनीखेज आरोप

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 29 Nov, 2024 04:02 PM

along with officials party workers also tried to defeat  sensational

हरियाणा विधानसभा में जीत के बाद भाजपा में फिर से भितरघात के आरोप लगें हैं। ये आरोप करनाल से भाजपा विधायक जगमोहन आनंद ने लगाए हैं। विधायक जगमोहन शुक्रवार को मीड़िया से बात करते हुए भीतरघात करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए नजर आऐ।

करनाल : हरियाणा विधानसभा में जीत के बाद भाजपा में फिर से भितरघात के आरोप लगें हैं। ये आरोप करनाल से भाजपा विधायक जगमोहन आनंद ने लगाए हैं। विधायक जगमोहन शुक्रवार को मीड़िया से बात करते हुए भीतरघात करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए नजर आऐ।

भाजपा विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि करनाल विधानसभा में पार्टी कार्यकर्ताओं और अधिकारियों ने भाजपा को हराने का काम किया। जिस बारें में मुख्यमंत्री नायब सिह सैनी को अवगत कराया गया है। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने कड़ा रुख अपनाते हुए निर्देश दिए हैं कि उन भितरघात करने वालों के बारें में पता कर उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा राजधर्म का पालन हर कार्यकर्ताओं को करना चाहिए। 

उन्होनें कहा कि चुनाव आयोग जब चुनाव की घोषणा कर देता है उसके बाद आचार संहिता लग जाती है, तब आप किसी दल के लिए काम नहीं कर सकते। अधिकारियों ने विशेष दल के लिए काम किया। लेकिन भाजपा प्रत्याशी को हराने के लिए जो सपना देखा था जनता ने उसे नकार दिया है। 

जगमोहन आनंद ने कहा ऐसे अधिकारियों के खिलाफ जरूर कार्यवाही होनी चाहिए, ऐसे अधिकारियों की सूची मुख्यमंत्री को हमने सौंप दी है।  बागी नेताओं के भाजपा में दोबारा आने पर आनंद ने कहा एक भी कार्यकर्ता नही सकेगा, मैं अपने स्टैंड पर पहले की तरह अटल हूंं। जिन्होंने पार्टी में 10 साल मलाई खाकर अपना काम निकलवा है, जो भितरघाती पीठ में छुरा घोंप कर चले गए, ऐसे व्यक्ति का पार्टी में कोई स्थान नही है। कम से कम 5 साल तक मेरे विधायक रहते तो कतई नहीं है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!