चमत्कार: तैयार थी अर्थी, लपेट रहे थे कफन तभी मृतक ने खोल ली आंखें… डॉक्टर ने  किया था मृत घोषित

Edited By Isha, Updated: 17 Jul, 2025 01:31 PM

all set for last rites suddenly deceased opened his eyes

जिले के कोट माजरी में 75 साल के शेर सिंह को दोबारा से जिंदगी मिली है तो यह कहना गलत नहीं होगा। क्योंकि यमुनानगर के सबसे नामी प्राइवेट अस्पताल ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों ने अंतिम संस्का

यमुनानगर (परवेज खान):  जिले के कोट माजरी में 75 साल के शेर सिंह को दोबारा से जिंदगी मिली है तो यह कहना गलत नहीं होगा। क्योंकि यमुनानगर के सबसे नामी प्राइवेट अस्पताल ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों ने अंतिम संस्कार की सभी रश्मे भी शुरू कर दी थी। श्मशान घाट में लकड़ी पहुंच गई। शव के लिए अर्थी भी तैयार कर ली गई। रिश्तेदारों को शेर सिंह के निधन का समाचार भी पहुंचाया गया। 

रोते बिलखते रिश्तेदार शेर सिंह के लिए कफन भी लेकर आए। दूर-दराज से आए रिश्तेदारों के लिए खाना भी तैयार कर लिया गया। लेकिन घर पहुंचते ही एक बड़ा चमत्कार हो गया। शेर सिंह को जैसे ही चारपाई पर लेटाकर  नाक से वेंटिलेटर हटाया गया तो वह आंखें खोलकर खांसने लगा। परिवार के लोगों की पैरों तलो से जमीन खिसक गई। शेर सिंह के परिवार ने सदस्यों ने बताया कि शेर सिंह को मंगलवार को अचानक से हाईटेक आया इसके बाद उसे लेडी प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया लेकिन हालात को नाजुक देखते हुए उसे यमुनानगर रेफर कर दिया गया। डॉक्टर ने हाथ खड़े कर उसे मृत घोषित भी कर दिया। लेकिन जैसे शेर सिंह पहुंचा तो वह जिंदा था। 

पूर्व सरपंच रणजीत सिंह ने कहा कि शेर सिंह को नहलाने के लिए नाक से पाइप निकाला तो उसे सांस आया उसे तुरंत पानी पिलाया गया। उनके अंतिम संस्कार की पूरी तैयारी कर ली गई थी। पानी पिलाने के बाद उन्हें दोबारा अस्पताल में एडमिट कर दिया है और अब उसकी हालत स्थिर है। परिवार के दूसरे सदस्य ने बताया कि हमने शेर सिंह के लिए अर्थी भी तैयार कर ली थी कफन भी बना लिया था लेकिन अब हमने अर्थी को उखाड़ दिया है। शेर सिंह को दोबारा अपने बीच पानी के लिए परिवार के सदस्य जितने हैरान है उतने खुश भी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!