हिसार होते हुए चलेगी अहमदाबाद से वैष्णोदेवी कटरा स्पैशल रेल सेवा

Edited By Manisha rana, Updated: 24 Feb, 2021 03:54 PM

ahmedabad to vaishnodevi katra special rail service run through hisar

अहमदाबाद से वैष्णोदेवी कटरा तक स्पैशल रेल सेवा शुरू हो गई है। रेलवे के अनुसार गाडी संख्या 09415, अहमदाबाद-श्री माता वैष्णो देवी कटरा साप्ताहिक स्पैशल रेलसेवा 7 मार्च से शुरू होगी। प्रत्येक रविवार को यह ट्रेन...

हिसार (ब्यूरो) : अहमदाबाद से वैष्णोदेवी कटरा तक स्पैशल रेल सेवा शुरू हो गई है। रेलवे के अनुसार गाडी संख्या 09415, अहमदाबाद-श्री माता वैष्णो देवी कटरा साप्ताहिक स्पैशल रेल सेवा 7 मार्च से शुरू होगी। प्रत्येक रविवार को यह ट्रेन अहमदाबाद से रात 10 बजकर 10 मिनट पर रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 06.35 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाडी संख्या 09416 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-अहमदाबाद साप्ताहिक स्पैशल 9 मार्च से शुरू होकर प्रत्येक मंगलवार को श्री माता वैष्णो देवी कटरा से सुबह 10.40 बजे रवाना होकर अगले दिन रात दस बजेे अहमदाबाद पहुंचेगी। यह रेल गुजरात के साबरमती, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, फालना, रानी, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर, खैरथल, रेवाड़ी, भवानी, हिसार, सिरसा, बठिण्डा, फिरोजपुर कैंट, जालन्धर सिटी, ब्यास, अमृतसर, बटाला, पठानकोट, जम्मूतवी व ऊधमपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!