"हरियाणा में भाजपा के हालात बहुत अच्छे, कांग्रेस से कई गुणा आगे हम..." सिरसा में बोले मनोहर लाल

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 14 May, 2024 03:37 PM

after reaching sirsa manohar lal informed about the situation of bjp

हरियाणा के पूर्व सीएम एवं करनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल अशोक तंवर के समर्थन  में सिरसा पहुंचे। मनोहर लाल सिरसा के एमडीके स्कूल में मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि हरियाणा के चुनावी रण में प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय नेता...

सिरसा (सतनाम सिंह): हरियाणा के पूर्व सीएम एवं करनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल अशोक तंवर के समर्थन  में सिरसा पहुंचे। मनोहर लाल सिरसा के एमडीके स्कूल में मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि हरियाणा के चुनावी रण में प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय नेता उतरेंगे। उन्होंने कहा कि अब तक 86 रैलियां हो चुकी है और आज 87वीं रैली है।

बता दें कि मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल गांव माधोसिंघाना में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए सिरसा पहुंचे थे। गौरतलब है कि हरियाणा में पार्टी की तरफ से 10 लोकसभा में रैली होगी। वहीं गृह मंत्री अमित शाह की 17 मई को और वहीं प्रधानमंत्री की 18 मई को रैली रखी गई है।

भाजपा कर रही बहुत अच्छा काम: मनोहर लाल

मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में भाजपा के हालात बहुत अच्छे है, हम कांग्रेस से कई गुणा आगे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का अभियान तो अभी टेक ऑफ करना शुरू किया है, हमने डेढ़ महीने पर ग्रासरूट लेवल पर जनसंपर्क किया है।  हमारे कार्यकर्ता बूथ स्तर पर घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं। हमारी पार्टी जनता तक अपनी नीतियां पहुंचाने में कामयाब हुई है।

मनोहर लाल ने कांग्रेस पर बोलते हुए कहा की कांग्रेस कहीं नहीं है। कांग्रेस को समर्थन देने वाले निर्दलीय विधायकों पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि उनमें से एक ने माना है कि उस गलती हो गई है। वहीं नैना चौटाला के 'कुत्ता ' बोले गए बयान पर  मनोहर लाल ने तंज कसते हुए कहा कि यह देखना पड़ेगा कि उन्होंने किसको कुत्ता बोला है। खुद को बोला या किसी और को बोला। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!