पंजाब के बाद अब हरियाणा में पहलवानों की नर्सरी खोलेंगे द ग्रेट खली

Edited By Shivam, Updated: 26 Aug, 2019 07:14 PM

after punjab the great khali to open wrestlers  nursery in haryana

रेसलिंग की दुनिया में अपना नाम कमाने द ग्रेट खली दिलीप राणा पंजाब के बाद अब हरियाणा में पहलवानों की नर्सरी खोलेंगे। खली जालंधर में रेसलिंग एकेडमी स्थापित कर रेसलरों की एक नई पौध तैयार की है, वहीं अब खली ने  हरियाणा प्रदेश की ओर रुख कर लिया है। खली...

कुरुक्षेत्र(रणदीप रोड़): रेसलिंग की दुनिया में अपना नाम कमाने द ग्रेट खली दिलीप राणा पंजाब के बाद अब हरियाणा में पहलवानों की नर्सरी खोलेंगे। खली जालंधर में रेसलिंग एकेडमी स्थापित कर रेसलरों की एक नई पौध तैयार की है, वहीं अब खली ने  हरियाणा प्रदेश की ओर रुख कर लिया है। खली ने कुरुक्षेत्र के पास गांव समाना में एकेडमी स्थापित करने का शुभारंभ किया है।

PunjabKesari, khali

नेशनल हाईवे पर करीब 10 एकड़ में बनने वाली खली रेसलर अकैडमी का निर्माण कार्य विधिवत रूप से शुरू हो चुका है। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ में अपनी धाक जमाने के बाद द ग्रेट खली पिछले कई सालों से अपने देश के नौजवानों को रेसलर की दुनिया में उतारने में जुटे हुए हैं।

PunjabKesari, khali

उनका कहना है कि हरियाणा प्रदेश के लोग अपनी सेहत और खेल के प्रति बहुत बड़ा जुनून रखते हैं। उनका सपना है कि आज का नौजवान नशे की गिरफ्त से बाहर निकले और खेलों की दुनिया में अपना कैरियर बनाएं।

PunjabKesari, khali

खली ने कहा कि नशे के मामले में पंजाब वैसे ही बदनाम है। हरियाणा सरकार से उन्हें हमेशा भरपूर सहयोग मिलता रहता है खली ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जमकर तारीफ की।

PunjabKesari, khali

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!