30 साल तक करता रहा आंख-मिचौली, आखिरकार कानून के शिकंजे में आया बेल जंपर, पहुंचा सलाखों के पीछे

Edited By Krishan Rana, Updated: 13 Apr, 2026 03:13 PM

after 30 years of evasion the bail jumper finally caught the law and landed beh

करीब 30 साल पुराने मामले में अदालत से जमानत मिलने के बाद पेशियों से गायब होकर कानून को ठेंगा दिखा रहा बेल जंपर

धारूहेड़ा (महेंद्र भारती): करीब 30 साल पुराने मामले में अदालत से जमानत मिलने के बाद पेशियों से गायब होकर कानून को ठेंगा दिखा रहा बेल जंपर आखिरकार धारूहेड़ा पुलिस के शिकंजे में आ गया। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी युनुस निवासी गांव सालाका, जिला नूंह को सोमवार को थाना धारूहेड़ा पुलिस ने दबोच लिया और माननीय अदालत के समक्ष पेश कर दिया।

 पुलिस के अनुसार अभियोग संख्या 148/1996 में धारा 429 आईपीसी तथा 4A/8, 2/80 सीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। सुनवाई के दौरान आरोपी को अदालत से जमानत मिली थी और अगली तारीखों पर पेश होने के आदेश दिए गए थे, लेकिन आरोपी लगातार अदालत से आंख-मिचौली करता रहा। बार-बार गैरहाजिर रहने और न्यायालय के आदेशों की अनदेखी करने पर उसे बेल जंपर घोषित किया गया था। 

धारूहेड़ा पुलिस ने पुराने लंबित मामलों पर शिकंजा कसते हुए इस फरार बेल जंपर की तलाश तेज की और सोमवार को सटीक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया है कि चाहे आरोपी कितने भी साल तक बचने की कोशिश करे, धारूहेड़ा पुलिस की पकड़ से बच पाना आसान नहीं है। पुराने मामलों में लगातार हो रही ऐसी कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और मजबूत कार्यशैली को दर्शाती है।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!