भतीजे व भाभी की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार, पाप धोने गया था हरिद्वार, लौटते ही किया काबू

Edited By Manisha rana, Updated: 16 Apr, 2021 08:32 AM

accused of killing nephew and sister in law arrested

गांव मायना में भाभी की हत्या करने वाला आरोपी देवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भतीजे की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है और पैरोल पर बाहर आया था। पैरोल पर आने के बाद आरोपी...

रोहतक : गांव मायना में भाभी की हत्या करने वाला आरोपी देवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भतीजे की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है और पैरोल पर बाहर आया था। पैरोल पर आने के बाद आरोपी ने भाभी की हत्या की और पाप धोने के लिए हरिद्वार चला गया। हरिद्वार से वापस लौटते ही आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और अदालत में पेश किया। गांव मायना में 4 अप्रैल को ड्रेन के किनारे 50 वर्षीय सरोज बाला का खून से सना शव पड़ा मिला था। मृतका को 3 गोली मारी गई थी।

हत्या का आरोप सरोज बाला के देवर सूरजमल पर है। बता दें कि सरोज बाला के पति की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। 2014 में प्रॉपर्टी के विवाद में उसके देवर ने छोटे बेटे की भी हत्या कर दी थी। इस मामले में कोर्ट से उम्रकैद की सजा होने के बाद वह सुनारियां जेल में बंद था। पैरोल पर बाहर आया, लेकिन समय पूरा होने के बाद भी वापस नहीं लौटा। आशंका जताई जा रही थी कि उसी ने सरोज बाला की भी हत्या की है। अब उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!