Sonipat में प्रतिबंधित दवा के साथ आरोपी गिरफ्तार, 100 इंजेक्शन व 600 टैबलेट बरामद

Edited By Manisha rana, Updated: 15 Jun, 2025 01:03 PM

accused arrested with banned drug in sonipat

सोनीपत जिले में क्राइम यूनिट कुंडली ने प्रतिबंधित दवा की तस्करी के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से ट्रामाडोल युक्त इंजेक्शन और टेबलेट भारी मात्रा में बरामद किए गए हैं।

सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत जिले में क्राइम यूनिट कुंडली ने प्रतिबंधित दवा की तस्करी के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से ट्रामाडोल युक्त इंजेक्शन और टेबलेट भारी मात्रा में बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ निरोधक अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

PunjabKesari

बता दें कि कुंडली क्राइम यूनिट में तैनात एएसआई सुरेश कुमार अपनी टीम के साथ गश्त व जांच के लिए निकले थे। टीम में एएसआई मनोज कुमार, सिपाही मोहित, सिपाही संदीप और चालक एएचसी वीरेंद्र शामिल थे। टीम को पता लगा कि ऋषि नगर निवासी सोनू कालरा रेलवे रोड से गीता भवन चौक की ओर जा रहा है। वह प्रतिबंधित दवा की बिक्री करता है। टीम ने रेलवे स्टेशन के पास आरोपी सोनू को दबोच लिया। आरोपी की एसीपी खरखौदा जीत सिंह व ड्रग कंट्रोल अधिकारी मुंशी राम के सामने तलाशी ली गई। पुलिस ने आरोपी के बैग से दो डिब्बों में 100 इंजेक्शन बरामद किए, जिनमें ट्रामाडोल नामक प्रतिबंधित तत्व पाया गया। प्रत्येक इंजेक्शन 2 मिलीलीटर का था, जिसकी कुल मात्रा 200 ग्राम हुई। साथ ही दो अन्य डिब्बों में कुल 600 टैबलेट बरामद हुईं जो प्रतिबंधित हैं। इनका कुल वजन 289.2 ग्राम आंका गया।

एसीपी व ड्रग कंट्रोल अधिकारी की निगरानी में फोरेंसिक सील लगाकर पुलिस ने कब्जे में लिया। इसके बाद आरोपी सोनू के खिलाफ थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी इस कारोबार में कब से सक्रिय था। पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम पूरी सख्ती से जारी है। नशे का कारोबार करने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!