हादसा : काम करते वक़्त बिजली की तारों की चपेट में आया मजदूर, मौके पर हुई मौत

Edited By Manisha rana, Updated: 11 Mar, 2021 11:59 AM

accident worker struck by wires while working died on the spot

करनाल के नीलोखेड़ी में सिविल अस्पताल की निर्माणाधीन बिल्डिंग पर काम चल रहा है। जहां आज बिल्डिंग पर पानी की तराई का काम रवि कर रहा था जिसके बाद वह नंगी बिजली की तारों की चपेट में आ गया...

 

करनाल (विकास मैहला) : करनाल के नीलोखेड़ी में सिविल अस्पताल की निर्माणाधीन बिल्डिंग पर काम चल रहा है। जहां आज बिल्डिंग पर पानी की तराई का काम रवि कर रहा था जिसके बाद वह नंगी बिजली की तारों की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं बाकी मजदूरों ने भी काम बंद कर दिया। उनका कहना है कि जब तक ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती और परिवार को कोई मुआवजा नहीं मिलता तब तक हम काम बंद रखेंगे। 

फिलहाल परिवार वालों की तरफ से पुलिस को शिकायत दे दी गई है। वहीं परिवार में मातम का माहौल है। अब देखना यह होगा कि परिवार वालों को मुआवजा मिलता है या नहीं और अस्पताल का बन्द किया हुआ काम कब तक शुरू होता है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!