"हुड्डा ने जिसे दिया ऐलानाबाद से टिकट...वो लोगों को धमकी दे रहा है", भरत बेनीवाल पर अभय चौटाला का आरोप

Edited By Saurabh Pal, Updated: 18 Sep, 2024 08:21 PM

abhay chautala accused bharat singh beniwal of threatening people

इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला कांग्रेस और भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने ऐलनाबाद में (भरत सिंह बेनीवाल) जो उनके सामने चुनाव लड़ रहा है, वह लोगों को धमकाने और गालियां देने का काम कर रहा है...

सिरसा(सतनाम सिंह): इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला कांग्रेस और भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने ऐलनाबाद में (भरत सिंह बेनीवाल) जो उनके सामने चुनाव लड़ रहा है, वह लोगों को धमकाने और गालियां देने का काम कर रहा है। जिसका एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है। अभय सिंह चौटाला ने गोकुल का नाम लिए बिना कहा कि पिछले चुनाव में उन्होंने सिरसा से जिस उम्मीदवार का  समर्थन करने का काम किया था, आज वही उनकी पीठ में छुरा घोप कर कांग्रेस साथ खड़ा होकर चुनाव लड़ रहा है।

PunjabKesari

वहीं अभय सिंह चौटाला ने बातों बातों में अपने भतीजे दुष्यंत चौटाला पर भी तीखा तंज किया।  साथ ही अभय सिंह चौटाला ने अपने अंदाज में बात करते हुए कहा कि आप लोग सिरसा से गठबंधन उम्मीदवार गोपाल कांडा को जीताने का काम करें, जीत के बाद वह आपको अपने समुद्री जहाज (शिप) में गोवा की सैर करवाने का काम करेगें। वहीं इस मौके पर हरियाणा लोकहित पार्टी के सुप्रीमो गोपाल कांडा ने हरियाणा में उनके गठबंधन की सरकार बनने का दावा करते हुए कांग्रेस पर निशाना भी साधा। दोनों नेता हलोपा, इनेलो बसपा गठबंधन की जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 

हरियाणा लोकहित पार्टी के सुप्रीमो गोपाल कांडा ने कहा कि प्रदेश में हलोपा- बसपा और आईएनएलडी गठबंधन सरकार बनाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि यह हरियाणा में सबसे मजबूत गठबंधन है जो हरियाणा में सिरसा की सरकार बनाने का काम करेगा। वहीं उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में आज दलितों का कोई मान - सामान नहीं है। जिसका उदाहरण सामने है कि किस तरह कांग्रेस के लोग कुमारी शैलजा को अपमानित करने का काम करते हैं। 

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!