Aap मंत्री की जमानत याचिका अदालत में दाखिल, शुक्रवार को होगी सुनवाई

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 19 May, 2026 09:04 PM

aap minister bail application submit in court next hearing on friday

पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। धन शोधन मामले के आरोप में गिरफ्तार संजीव अरोड़ा की जमानत याचिका पर अब आगामी शुक्रवार को सुनवाई होगी।

गुड़गांव, (ब्यूरो): पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। धन शोधन मामले के आरोप में गिरफ्तार संजीव अरोड़ा की जमानत याचिका पर अब आगामी शुक्रवार को सुनवाई होगी। यह सुनवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के विशेष न्यायाधीश व जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा की अदालत में तय की गई है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

सोमवार को मंत्री के वकीलों द्वारा दायर की गई जमानत याचिका पर अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। शुक्रवार को ईडी अदालत के समक्ष अपना रुख स्पष्ट करेगी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस होगी।  ईडी की नौ दिनों की लंबी पूछताछ और रिमांड अवधि खत्म होने के बाद विशेष अदालत ने संजीव अरोड़ा को सोमवार न्यायिक हिरासत जेल में भेज दिया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई एक जून को होगी।

 

सोमवार को अदालती पेशी के दौरान एक बेहद भावुक नजारा भी देखने को मिला। रिमांड खत्म होने के बाद जब मंत्री को कोर्ट में पेश किया गया, तो वहां मौजूद अपने परिवार के सदस्यों को देखकर वह खुद पर काबू नहीं रख सके। परिवार से गले मिलते समय मंत्री संजीव अरोड़ा की आंखों से आंसू छलक पड़े। 

 

ईडी ने संजीव अरोड़ा को नौ मई की रात को चंडीगढ़ के सेक्टर-दो स्थित उनके सरकारी आवास से गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी ने उन पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। गिरफ्तारी के बाद ईडी ने दिल्ली, गुरुग्राम, लुधियाना और मोहाली सहित संजीव अरोड़ा और उनके करीबियों के पांच से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!