सोनीपत से गीता फौगाट व करनाल से जयहिंद हो सकते हैं AAP-JJP के प्रत्याशी

Edited By Shivam, Updated: 18 Apr, 2019 11:42 AM

aap jjp candidate may be jaihind from karnal and geeta fogat from sonipat

लोकसभा चुनाव के बिगुल बजने के बाद से ही प्रदेश में आम आदमी पार्टी व जननायक जनता पार्टी के गठबंधन की चर्चा शुरू हो गई थी, जो कि अब हो भी चुका है। अब गठबंधन के बाद दोनों पार्टियां अपने उम्मीदवारों के नाम सामने ला सकती हैं। संभावना जताई जा रही है कि...

ब्यूरो: लोकसभा चुनाव के बिगुल बजने के बाद से ही प्रदेश में आम आदमी पार्टी व जननायक जनता पार्टी के गठबंधन की चर्चा शुरू हो गई थी, जो कि अब हो भी चुका है। अब गठबंधन के बाद दोनों पार्टियां अपने उम्मीदवारों के नाम सामने ला सकती हैं। संभावना जताई जा रही है कि लोकसभा चुनाव की इस दौड़ में आप प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद व साथ ही महिला पहलवान गीता फौगाट भी मैदान में लाई जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, नवीन जयहिंद करनाल सीट व गीता फौगाट सोनीपत सीट से प्रत्याशी घोषित की जाएंगी।

जेजेपी द्वारा महिला पहलवान गीता फौगाट को सोनीपत सीट से प्रत्याशी बनाया जाना इस सीट की सियासत में दिलचस्पी बढ़ा सकता है। ज्ञात रहे कि सोनीपत सीट पर कांग्रेस के लिए काफी महत्वपूर्ण रही है, हालांंकि अभी तक कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है, फिर भी कांग्रेस को गीता फौगाट की टक्कर मिल सकती है। वहीं भाजपा के रमेश कौशिक को भी गीता की लोकप्रियता टक्कर दे सकती है।

गौरतलब है कि गीता फौगाट एक फ्रीस्टाइल पहलवान हैं, जिन्होंने पहली बार भारत के लिए राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। साथ ही गीता पहली भारतीय महिला पहलवान है जिन्होंने ओलम्पिक में क्वालीफाई किया। गीता ने 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था, जिसपर बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने फिल्म दंगल बनाई जो काफी हिट रही। फिल्म दंगल की वजह से गीता फौगाट और भी ज्यादा फेमस हुई हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!