Edited By Harman, Updated: 03 Jun, 2026 03:45 PM

सोनीपत से एक हैरतअंगेज घटना की खबर सामने आई है। यहां बस अड्डे के पास होटल में रुकी युवती की मौत हो गई। वह दिल्ली से आते समय रात अधिक होने के कारण होटल में रुक गई थी। पिता ने फूड प्वाइजनिंग से मौत होने की बात पुलिस को कही।
सोनीपत : सोनीपत से एक हैरतअंगेज घटना की खबर सामने आई है। यहां बस अड्डे के पास होटल में रुकी युवती की मौत हो गई। वह दिल्ली से आते समय रात अधिक होने के कारण होटल में रुक गई थी। पिता ने फूड प्वाइजनिंग से मौत होने की बात पुलिस को कही।
मिली जानकारी के अनुसार, राई क्षेत्र के वार्ड-8 की रहने वाली कीर्ति दिल्ली में रहकर निजी कंपनी में काम करती थी। परिजनों ने बताया कि वह दिल्ली से अपने घर सोनीपत आ रही थी लेकिन रात अधिक होने के कारण बस अड्डे के पास होटल में रुक गई। बेटी ने कहीं बाहर से खाना मंगवाकर खाया था। खाना काने के बाद तबीयत खराब हो गई।बेटी को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।
मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि युवती की अचानक तबीयत बिगड़ने व मौत होने की जानकारी मिली थी। पोस्टमार्टम और विसरा जांच रिपोर्ट से मौत के कारण पूरी तरह स्पष्ट हो सकेंगे।