Edited By Isha, Updated: 18 Oct, 2025 09:22 AM

पशुपालन विभाग के वैटनरी सर्जनों ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण आप्रेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देकर एक कोबरा सांप की जान बचाई है। यह सांप चोट लगने के कारण नाजुक हालत में था, क्योंकि उसकी आंत का
भिवानी: पशुपालन विभाग के वैटनरी सर्जनों ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण आप्रेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देकर एक कोबरा सांप की जान बचाई है। यह सांप चोट लगने के कारण नाजुक हालत में था, क्योंकि उसकी आंत का एक हिस्सा बाहर निकल आया था और सड़ने लगा था। राजकीय पशु चिकित्सालय एवं पालिक्लीनिक भिवानी में हुए इस जटिल आप्रेशन ने सर्जनों की विशेषज्ञता और समर्पण को उजागर किया है।
इस बारे वैटनरी सर्जन डॉ. जोनी ने बताया कि कोबरा प्रजाति के इस सांप को गंभीर हालत में राजकीय पशु चिकित्सालय एवं पालिक्लीनिक भिवानी लाया गया था। सांप को गहरी चोट लगी थी जिसके उसकी आंत का कुछ हिस्सा शरीर से बाहर निकल आया था जो सड़ना शुरू हो गया था।
वैटनरी सर्जन डॉ. जोनी ने बताया कि सांप के जहर और उसकी संवेदनशील शारीरिक संरचना के कारण यह आप्रेशन सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक कठिन था। डॉक्टरों ने सबसे पहले सांप को नियंत्रित करने के लिए जनरल एनिस्थिसिया दिया। उन्होंने सावधानी से सड़े हुए आंत के हिस्से को अलग किया। डॉ. जोनी और उनकी टीम के अथक प्रयासों से यह जटिल आपरेशन सफल रहा और कोबरा की जान बचाई जा सकी।