शेयर बाजार में निवेश के नाम पर रिटायर्ड कर्मचारी से 2.50 करोड़ ठगे, लिंक भेजकर पीड़ित को फंसाया

Edited By Isha, Updated: 21 Oct, 2025 10:22 AM

a retired employee was duped of crore in the name of investing

ठगों ने शेयर बाजार में निवेश करने के नाम पर रिटायर्ड कर्मी से मोटे मुनाफे का लालच देकर 2 करोड़ 50 लाख 51 हजार 597 रुपए ठग लिए। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कैथल: ठगों ने शेयर बाजार में निवेश करने के नाम पर रिटायर्ड कर्मी से मोटे मुनाफे का लालच देकर 2 करोड़ 50 लाख 51 हजार 597 रुपए ठग लिए। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर 21 निवासी अनिल कुमार ने बताया कि वह शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी है। उसने फेसबुक पर शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने के लिए एक विज्ञापन देखा। आरोपियों ने उसे एक लिंक भेजा। जैसे ही उसने लिंक खोला तो उसे पर जानकारी मांगी गई जो उसने पूरी कर दी गई। 1 सितंबर को उसे पूछा गया कि आप कितना निवेश करना चाहते

हैं तो उसने 50 हजार रुपए के लिए हामी भर दी। इसके बाद आरोपियों द्वारा उसे एक मोबाइल नंबर से एक बैंक का खाता दिया गया जिस पर उसने 50 हजार रुपए की राशि जमा करवा दी गई। 2 सितंबर को उसे और 50 हजार रुपए इन्वेस्ट करने के लिए कहा तो इस प्रकार से वह उसकी बातों में आते हुए अलग-अलग खातों के माध्यम से उसने दो करोड़ 50 लाख 51 रुपए 597 रुपए की राशि जमा करवा दी। बाद में आरोपियों ने उसे न तो उसकी राशि लौटी गई तथा नहीं उसे किसी प्रकार का प्रॉफिट लौटाया गया। मामले के जांच अधिकारी साइबर क्राइम पुलिस के पीएसआई शुभ्रांशु ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!