हरियाणा में युवती से गैंगरेप, आरोपियों ने पहले किया अपहरण, फिर ले गए राजस्थान

Edited By Isha, Updated: 25 Sep, 2024 01:50 PM

a girl was gangraped in haryana

जिले के एक कस्बे में एक लड़की का अपहरण कर रेप करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने लड़की को राजस्थान के एक होटल से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। एक आरोपी युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

रेवाड़ी: जिले के एक कस्बे में एक लड़की का अपहरण कर रेप करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने लड़की को राजस्थान के एक होटल से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। एक आरोपी युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गत 23 सितंबर को रेवाड़ी के धारूहेड़ा कस्बे में एक युवती सुबह के समय अपनी मां के साथ नंदरामपुर बास रोड स्थित एक मंदिर में जा रही थी। तभी पीछे से एक गाड़ी आई जिसमें कुछ युवक सवार थे। गाड़ी को रोककर युवकों ने लड़की को उठाकर डाली में बैठा लिया। आरोपियों ने लड़की के मुंह पर कपड़ा बांध दिया ताकि किसी को चिल्लाने की आवाज न आए। आरोपियों ने रास्ते में लड़की के साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद आरोपी लड़की को राजस्थान के खैरथल शहर स्थित एक होटल में लेकर पहुंचे। यहां लड़की को रोने पर होटल मालिक को शक हुआ। लड़की से पूछताछ करने लगे तो आरोपी उसे मौके पर ही छोड़कर भाग गए। होटल मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। शाम करीब पौने पांच बजे धारूहेड़ा थाना पुलिस को लड़की के खैरथल स्थित होटल आनंदा एंड रेस्टोरेंट में होने का पता चला। धारूहेड़ा थाना पुलिस तुरंत खैरथल पहुंची और लड़की को बरामद कर लिया। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ घिनौनी वारदात की।

 
होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में आल्टो कार में सवार आरोपी लड़की को खिंचकर अंदर लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं काफी देर तक मुख्य आरोपी सोनू और उसके साथी गाड़ी के पास खड़े होकर आपस में बातचीत भी करते दिखे। जैसे ही होटल कर्मचारियों ने लड़की से पूछताछ की तो आरोपी होटल से निकलकर भागते हुए भी दिखाई दे रहा हैं। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में ले लिया हैं। मुख्य आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। थाना धारूहेड़ा प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपी सोनू को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!