महेंद्रगढ़ में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, युवक की बेरहमी से हत्या, इलाके में सनसनी

Edited By Deepak Kumar, Updated: 06 Feb, 2026 08:17 PM

a bloody clash over a land dispute in mahendragarh resulted in the brutal murder

महेंद्रगढ़ जिले के गांव खातोदड़ा में जमीनी विवाद के चलते युवक की बेरहमी से

महेंद्रगढ़ (प्रदीप बालरोडिया) : महेंद्रगढ़ जिले के गांव खातोदड़ा में जमीनी विवाद के चलते हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गांव खातोदड़ा निवासी सोमदत्त उर्फ गुटका पुत्र दयाराम के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर महेंद्रगढ़ सदर थाना व CIA की टीम मौके पर पहुंची।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 10 बजे गांव खातोदड़ा में सोमदत्त के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। गंभीर रूप से घायल होने पर परिजन उसे उपचार के लिए पीजीआई रोहतक लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। बताया जा रहा है कि इस वारदात में आर्मी का एक जवान भी शामिल है।

बता दें कि मृतक सोमदत्त उर्फ गुटका करीब 6 दिन पहले ही नसीबपुर जेल से जमानत पर बाहर आया था। महेंद्रगढ़ सदर थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम पीजीआई रोहतक में करवाया गया है। इस मामले में 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जानकारी अनुसार यह मामला जमीनी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी जल्द गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। वहीं मामले की गहन जांच की जा रही है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!