12 साल के बच्चे को स्कॉर्पियो ने कुचला, एक नहीं 2 बार चढ़ाई कार...नाले में मिला मासूम

Edited By Isha, Updated: 14 Sep, 2025 11:21 AM

a 12 year old child was crushed by a scorpio

मिर्जापुर गांव में एक स्कॉर्पियो कार ने 12 साल के बच्चे को कुचल दिया। मृतक के चाचा कुलदीप ने बताया है कि बच्चे का नाम तरुण है। कुलदीप का आरोप है कि स्कॉर्पियो चालक उसी गाँव का रहने वाला है।

फरीदाबाद: मिर्जापुर गांव में एक स्कॉर्पियो कार ने 12 साल के बच्चे को कुचल दिया। मृतक के चाचा कुलदीप ने बताया है कि बच्चे का नाम तरुण है। कुलदीप का आरोप है कि स्कॉर्पियो चालक उसी गाँव का रहने वाला है।

स्कॉर्पियो कार के शीशे काले थे, इसलिए वह दिखाई नहीं दिया। बच्चे का शव नाले में मिला है। कुलदीप का आरोप है कि स्कॉर्पियो चालक ने तेज़ गति और लापरवाही से गाड़ी चलाकर बच्चे को टक्कर मारी। जब बच्चा गिर गया, तो स्कॉर्पियो चालक ने फिर से उस पर गाड़ी चढ़ा दी।
 

इस तरह बच्चा नाले में गिर गया और वहीं उसकी मौत हो गई। कुलदीप ने इस मामले में सदर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर मृतक का बादशाह खान अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!