बहादुरगढ़ में मिले 6 और कोरोना पॉजिटिव केस, सब्जी मंडी के दुकानदार और स्टाफ नर्स संक्रमित

Edited By vinod kumar, Updated: 02 May, 2020 03:14 PM

हरियाणा के झज्जर जिला में काेराेना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। यहां लगातार मामले सामने आ रहे हैं। आज बहादुरगढ़ में 6 और कोरोना पॉजिटीव केस सामने आए। इसमें सब्जी मंडी के 5 दुकानदार और दिल्ली की एक स्टाफ नर्स शामिल है। जिला में अब काेराेन...

बहादुरगढ़(प्रवीण): हरियाणा के झज्जर जिला में काेराेना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। यहां लगातार मामले सामने आ रहे हैं। आज बहादुरगढ़ में 6 और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इसमें सब्जी मंडी के 5 दुकानदार और दिल्ली की एक स्टाफ नर्स शामिल है। जिला में अब कोरोना संक्रमित मरीजाें का आंकड़ा 40 पहुंच गया है। 

बता दें कि बहादुरगढ़ सब्जी मंडी से अब तक 27 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि 6 सब्जी मंडी के दुकानदार झज्जर में कोरोना पॉजिटीव मिले थे। लगातार केस सामने आने के बाद जिला में सैम्पलिंग का काम स्वास्थ्य विभाग ने तेज कर दिया है। हर रोज करीब 250 सैम्पल लिए जा रहे हैं। ये सैंपल दिल्ली, पीजीआई रोहतक और खानपुर भेजे जा रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!