58 साल का होया म्हारा हरियाणा, पीएम मोदी और सीएम सैनी समेत कईं नेताओं की अनोखे अंदाज में बधाई

Edited By Saurabh Pal, Updated: 01 Nov, 2024 01:47 PM

58 haryana many senior leaders including pm and cm saini congratulated him

म्हारा हरियाणा आज 58 साल का हो गया है। आज ही के दिन 1 नवंबर 1966 को पंजाब से अलग होकर हरियाणा नया राज्य बना था। दो शब्द हरी और आणा को जोड़कर हरियाणा बना, यानि भगवान का आना।

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी) : म्हारा हरियाणा आज 58 साल का हो गया है। आज ही के दिन 1 नवंबर 1966 को पंजाब से अलग होकर हरियाणा नया राज्य बना था। दो शब्द हरी और आणा को जोड़कर हरियाणा बना, यानि भगवान का आना। ऐसा इसलिए भी है कि हरियाणा की धरती पर कई देवताओं और ऋषि मुनियों ने तपस्या की थी। साथ ही महाभारत का युद्ध भी हरियाणा की भूमि पर ही लड़ा गया। इसके अलावा हरियाणा को वीरों की भूमि भी कहा जाता है। इसके साथ ही अब वीरों के साथ हरियाणा ने खेलों में भी अपना जलवा बिखेरा है। ऐसे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत कई दिग्गज नेताओं ने हरियाणा के स्थापना दिवस पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

हरियाणा स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा "अपनी समृद्ध ऐतिहासिक विरासत के लिए विख्यात हमारे हरियाणा ने देश के विकास में हमेशा अहम योगदान दिया है। राज्य के स्थापना दिवस पर यहां की प्रगति में भागीदार अपने सभी भाई-बहनों को हार्दिक बधाई देने के साथ ही मैं उनके सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।"

वीरों की भूमि को शाह की शुभकामनाएं

गृहमंत्री अमित शाह ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शुभकामनाएं देते हुए लिखा "वीरभूमि हरियाणा के स्थापना दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। प्रदेश के मेहनतकश किसान, राष्ट्ररक्षा के लिए समर्पित जवान और ऊर्जावान खिलाड़ी देश की विकास यात्रा को गति देने, सुरक्षित बनाने और वैश्विक मंचों पर गौरव दिलाने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। बीते एक दशक से हरियाणा विकास और उन्नति के पथ पर जिस तरह आगे बढ़ रहा है, यह समृद्धि यात्रा निरंतर जारी रहे, यह कामना करता हूं।"

सीएम का बधाई का अनोखा अंदाज

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हरियाणावासियों को खास अंदाज में हरियाणा स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने लिखा "खेत में कमाणा, दूध दही खाणा, जवान-किसान-पहलवान का ठिकाणा, देश खात्तर मर मिट जाणा। सबतै आग्गै म्हारा नॉन-स्टॉप हरियाणा" सारै हरियाणवियां नै प्रदेश के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।" 
इसके अलावा कांग्रेस और अन्य दलों के नेताओं ने भी अपनी-अपनी ओर से हरियाणा दिवस पर प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!