40 वर्षीय महिला से रेपः व्यक्ति ने अश्लील वीडियो के दम पर किया ब्लैकमेल, 8 माह तक बनाता रहा संबंध...

Edited By Isha, Updated: 07 Aug, 2024 10:52 AM

जठलाना थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने महिला को बहला फुसला कर उसे नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी व्यक्ति ने महिला की अश्लील वीडियो बना ली, जिसके बाद आरोपी उसे वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ करीब आठ माह

यमुनानगर: जठलाना थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने महिला को बहला फुसला कर उसे नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी व्यक्ति ने महिला की अश्लील वीडियो बना ली, जिसके बाद आरोपी उसे वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ करीब आठ माह तक संबंध बनाता रहा।  पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जठलाना थाना क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी विजय कुमार के साथ जान पहचान हो गई थी। इस दौरान आरोपी ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। एक अक्टूबर 2023 को आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुलाया। जब वह आरोपी से मिलने के लिए गई तो आरोपी ने उसे पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया, जिसे पीते ही वह बेसुध हो गई।

इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने दुष्कर्म के बाद उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!