Haryana Accident: अम्बाला के 3 युवकों की हादसे में मौत, कार के उड़े परखच्चे
Edited By Manisha rana, Updated: 28 May, 2025 08:42 AM

राजपुरा के समीप गांव घग्गर सरायं के पास सड़क हादसे में अम्बाला छावनी के 3 युवकों की मौत हो गई
अम्बाला छावनी : राजपुरा के समीप गांव घग्गर सरायं के पास सड़क हादसे में अम्बाला छावनी के 3 युवकों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गम्भीर है। हादसा इतना भयावह था कि कार के बुरी तरह से परखच्चे उड़ गए।
दरअसल अम्बाला छावनी के ट्रिब्यून कॉलोनी निवासी प्रियांशु, सैनिक नगर निवासी खुशविंदर, एकता विहार निवासी अभिराज व अम्बाला छावनी निवासी मनन कपूर स्कोडा कार में राजपुरा की तरफ से अम्बाला की तरफ जा रहे थे कि पहले कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ से टकरा गई और फिर सड़क पर खड़े ट्रक में घुस गई। इस हादसे में प्रियांशु, खुशविंदर, अभिराज की मौत हो गई। जबकि मनन की हालत चिंताजनक देखते हुए पहले एम.एम. सद्दोपुर में दाखिल करवाया गया। इसके बाद उसे अम्बाला शहर के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया। चारों युवक पटियाला चितकारा यूनिवर्सिटी के थे। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार में फंसे युवकों को राहगीरों की मदद से बाहर निकाला गया। थाना शंभू (पंजाब) के जांच अधिकारी किशनचंद ने बताया कि प्राथमिक जांच में यही सामने आ रहा है कि कार डिवाइडर से टकराते हुए ट्रक में घुसी है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
Related Story

Digital Haryana: अब WhatsApp पर मिलेगा ज़मीन का रिकॉर्ड, सरकार ने लॉन्च किया ये खास पोर्टल

Haryana: अब सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर, शिक्षा विभाग ने तैयार किया मास्टर प्लान, शिक्षकों को...

अंबाला STF की बड़ी कार्रवाई ; विस्फोटक के साथ 3 युवक गिरफ्तार, दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम

Haryana : देश को पहली मिक्सी देने वाला उद्योग संकट में, युद्ध और महंगाई ने तोड़ी कमर...हजारों...

हरियाणा में ‘प्राण वायु देवता’ योजना का विस्तार, अब इन पेड़ों को मिलेगी 3,000 वार्षिक पेंशन

Rain: हरियाणा में सुबह-सुबह बारिश, कुछ घंटों में 15 जिलों में बूंदाबांदी-आंधी का Alert...जानें अपने...

हरियाणा में बारिश से मौसम हुआ ठंडा, 5 डिग्री तक गिरा तापमान; कल से फिर बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

हरियाणा में मौसम फिर लेगा U-Turn, कल बारिश के साथ गिरेंगे ओले...लोग रहे सावधान

सावधान हरियाणावासियों...फिर होगी बारिश, मार्च में दिसंबर-जनवरी जैसी ठंड, लोगों की निकालने पड़ रजाई...

दिल्ली की प्यास बुझाएगा हरियाणा: 30 क्यूसेक अतिरिक्त पानी पर बनी सहमति... दिल्लीवालों को बड़ी राहत