पानीपत में कुनाल हत्याकांड में 3 आरोपी काबू, 9-10 युवक अभी भी फरार; वारदात की वजह हैरान कर देगी

Edited By Harman, Updated: 14 May, 2026 05:54 PM

3 accused arrested in kunal murder case in panipat

पानीपत के दलबीर नगर में 2 दिन पहले हुई युवक कुनाल की हत्या में तीन आरोपियों को काबू किया। अभी भी हत्याकांड में शामिल 9 से 10 युवक फरार है।

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत के दलबीर नगर में 2 दिन पहले हुई युवक कुनाल की हत्या में तीन आरोपियों को काबू किया। अभी भी हत्याकांड में शामिल 9 से 10 युवक फरार है।

 जानकारी देते हुए डीएसपी हेड क्वार्टर सतीश वत्स ने बताया कि बीड़ी माचिस मांगने पर कॉलोनी के ही रहने वाले 10 से 12 युवकों ने कुनाल को मौत के घाट. उतारा था। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर युवकों की पहचान कर  काबू किया। अभी 9 से 10 युवक फरार है।

 दिन में कुणाल ने आरोपी युवक से बीड़ी और माचिस मांगी थी, जिसके बाद दोनों के बीच गाली गलौज हो गया और रात को दोस्तों के साथ मिलकर कुणाल की लाठी,डंडों,लोहे की रोड और कैची मारकर बेरहमी से हत्या कर दी थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!