Karnal news: 2 दिन में 28.4 एम.एम. हुई वर्षा, अब 2 दिन सुबह धुंध का अंदेशा

Edited By Manisha rana, Updated: 29 Dec, 2024 08:00 AM

28 4 mm of rain fell in karnal in 2 days

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जिले में 2 दिन लगातार मौसम परिवर्तनशील बना रहा। शुक्रवार सुबह से शनिवार सुबह तक 27.2 एम.एम. वर्षा दर्ज की गई। उसके बाद फिर दोपहर तक 1.2 एम.एम. वर्षा हुई। यानी 2 दिन में 28.4 एम.एम. वर्षा होने से जिले के कई क्षेत्रों में...

करनाल : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जिले में 2 दिन लगातार मौसम परिवर्तनशील बना रहा। शुक्रवार सुबह से शनिवार सुबह तक 27.2 एम.एम. वर्षा दर्ज की गई। उसके बाद फिर दोपहर तक 1.2 एम.एम. वर्षा हुई। यानी 2 दिन में 28.4 एम.एम. वर्षा होने से जिले के कई क्षेत्रों में गेहूं की फसल में खेतों में पानी जमा हो गया है। 

हालांकि किसानों का कहना है कि इस वर्षा से अब तक किसी तरह के फसली नुक्सान की संभावना नहीं जताई जा रही। केवल आलू हार्वेस्टिंग का कार्य बाधित हो गया है। मौसम खुलने के बाद ही जमीन से नमी खत्म होने पर आलू की हार्वेस्टिंग शुरू कर पाएंगे। अच्छी वर्षा ने फसल में सिंचाई का कार्य किया है। जिन खेतों में पानी लगाने की जरूरत थी उनके लिए किसानों को अब ट्यूबवैल नहीं चलाने पड़ेगे जिससे भूजल की बचत होगी। 

सर्दी के मौसम की यह अच्छी बारिश हुई है। यदि कुछ समय बाद आगे भी एक-दो अच्छी वर्षा हुई तो गेहूं की फसल की अच्छी बढ़वार होगी। लंबी अवधि तक तापमान की भी अनुकूलता कायम रहेगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि 29 व 30 दिसम्बर को सुबह धुंध छा सकती है और दिन में मौसम साफ रहेगा। 31 दिसम्बर व 1 जनवरी को भी मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। संगोहा गांव के किसान सतीश कुमार ने कहा कि जिन किसानों ने गेहूं में सिंचाई नहीं की थी उनको वर्षा से बहुत फायदा हुआ है। जिन खेतों में पानी जमा हुआ है वह धीरे-धीरे संचित हो जाएगा। जिन किसानों ने गेहूं में सिंचाई कर दी थी उनमें सख्त मिट्टी संरचना वाली जमीनों में ही पानी जमा हुआ है। यदि आगे भी बारिश चलती तो ऐसे खेतों में फसल को नुक्सान की संभावना बन सकती थी। गेहूं के अलावा गन्ना, चारा व सरसों की फसलों पर यह बारिश मोतियों की तरह बरसी है। वातावरण भी प्रदूषण मुक्त हो गया है। पेड़ों के पत्तों पर जमे धूल कण साफ हो गए। 

दूसरी ओर शहर में जहां सड़कें टूटी हुई हैं केवल वहां पर ही पानी का आंशिक ठहराव हुआ। 2 दिन से अधिकतम तापमान लगातार कम रहने से ठंड का इलाके में जबरदस्त असर है। शनिवार को दिन में ठिठुरन बनी रही। गर्म कपड़ों के बावजूद हाथ-पांव सुन्न होने लगे। पिछले 24 घंटे की तुलना में जिले में अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री व न्यूनतम 1.8 डिग्री सैल्सियस ज्यादा रहा। पिछले वर्ष की तुलना में 28 दिसम्बर को इस बार अधिकतम तापमान 6.1 डिग्री कम और न्यूनतम 2.6 डिग्री सैल्सियस ज्यादा रहा है। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 14.6 व न्यूनतम 12.0 डिग्री सैल्सियस रहा। नमी सुबह 88 व दोपहर को 93 प्रतिशत, वाष्प दाब 11.9 एम.एम., हवा की औसत गति 1.48 किलोमीटर प्रति घंटा आंकी गई। शुक्रवार सुबह से शनिवार सुबह तक 24 घंटे के अंदर 27.2 एम.एम. वर्षा दर्ज की गई। उसके बाद दोपहर तक 1.2 एम.एम. वर्षा दर्ज की है। दोपहर बाद बारिश रुक गई लेकिन बादल गहराए रहे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)    

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!