Commonwealth Games:  हरियाणा की 26 बेटियां बर्मिंघम में दिखाएंगी अपना दम, देश को मेडल दिलाने के लिए लगाएंगी जोर

Edited By Isha, Updated: 28 Jul, 2022 01:04 PM

26 daughters of haryana participate in commonwealth

आज रात से राष्ट्रमंडल खेलों की शुरूआत हो रही है । इन खेलों में  इस बार बेटों से ज्यादा बेटियां प्रदेश की झोली में ज्यादा पदक डालने के लिए बर्मिंघम रवाना हो रही हैं। हरियाणा के 43 खिलाड़ियों में 26 बेटियों ने बर्मिंघम का टिकट कटाया है। महिला हॉकी टीम...

डेस्क:  आज रात से राष्ट्रमंडल खेलों की शुरूआत हो रही है । इन खेलों में  इस बार बेटों से ज्यादा बेटियां प्रदेश की झोली में ज्यादा पदक डालने के लिए बर्मिंघम रवाना हो रही हैं। हरियाणा के 43 खिलाड़ियों में 26 बेटियों ने बर्मिंघम का टिकट कटाया है। महिला हॉकी टीम में प्रदेश की नौ बेटियां देश का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। इनमें नेहा गोयल, सविता पूनिया, मोनिका, शर्मिला, उदिता, निशा, ज्योति, नवजोत व नवनीत सभी खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन के बलबूते देश को जीत दिलाने की क्षमता रखती हैं।

वहीं कुश्ती में प्रदेश की पांच पहलवान इस बार अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सोना जीतने को तैयार हैं। विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, अंशु मलिक, पूजा गहलावत व पूजा सिहाग फार्म में हैं। विनेश व साक्षी के पास अपना रुतबा बनाए रखने का अच्छा मौका है। इसके साथ ही कुश्ती में भी पांच पहलवान अपना दमखम दिखाकर देश की झोली को पदकों से भरने के लिए जमकर पसीना बहा रही हैं।  इसके साथ ही एथलीट सीमा पूनिया, शिल्पा रानी, मनप्रीत कौर अपने बेहतर प्रदर्शन से देश को पदक दिलाएंगी। सीमा जहां डिस्कस थ्रो, शिल्पा भाला फेंक व मनप्रीत शॉट पुट में शानदार तैयारी करके गई हैं। इसके साथ ही मुक्केबाज नीतू और जैसमीन भी अपने मुक्कों के दम पर प्रदेश को पदक दिलाएंगी। 

Related Story

Trending Topics

none
Royal Challengers Bangalore

Gujarat Titans

Match will be start at 21 May,2023 09:00 PM

img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!