पैसे डबल करने के नाम पर ठगे 21 लाख रुपए

Edited By Isha, Updated: 18 Oct, 2019 12:49 PM

21 lakhs cheated in the name of doubling money

धारूहेड़ा स्थित एक मछली फार्म के जरिए पंजाब के एक व्यक्ति से एक महिला सहित 3 लोगों ने पैसे डबल करने के नाम पर 21 लाख रुपए ठग लिया। पंजाब के मानसा निवासी रिचपाल सिंह अपने रिश्तेदारों......

रेवाड़ी (वधवा) : धारूहेड़ा स्थित एक मछली फार्म के जरिए पंजाब के एक व्यक्ति से एक महिला सहित 3 लोगों ने पैसे डबल करने के नाम पर 21 लाख रुपए ठग लिया। पंजाब के मानसा निवासी रिचपाल सिंह अपने रिश्तेदारों के मार्फत धारूहेड़ा के प्रदीप, धर्मेन्द्र व प्रियंका से मिला था। तीनों धारूहेड़ा में मछली फार्म चलाते हैं।

तीनों आरोपियों ने मछली पालन के नाम पर रिचपाल को पैसे डबल करने का झांसा दिया और धीरे-धीरे उससे 21 लाख रुपए ले लिए। उसके बाद आरोपित उसे टरकाने लगे। उसे शक हुआ तो उसने पैसे मांगे आरोपितों ने उसे पैसे नहीं लौटाए। उसने आरोपितों के खिलाफ धारूहेड़ा थाना में शिकायत दर्ज करवाई। धारूहेड़ा पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!