शराब के ठेके पर लगी आग में 2 लोगों की मौत, ठेकेदार बोला- की गई साजिश

Edited By Isha, Updated: 21 May, 2020 03:13 PM

कैथल के उपमंडल कलायत के गांव बालू में रात के समय जहां शराब के ठेके में आग लगने से  हिस्सेदार ओमप्रकाश निवासी कुराड़ व एक नेपाली भगत सिंह की जलने से मौत हो गई है। पुलिस ने मौके प

कैथल(सुखविंद्र)- कैथल के उपमंडल कलायत के गांव बालू में रात के समय जहां शराब के ठेके में आग लगने से  हिस्सेदार ओमप्रकाश निवासी कुराड़ व एक नेपाली भगत सिंह की जलने से मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला के नागरिक अस्पताल में भेज दिए।

गांव वालों ने आग की सूचना पुलिस को दी जिसमें पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से दिवार तोड़कर आग बुझाई गई।  आग बुझने के बाद जब उसमें देखा तो दो व्यक्ति की जलने के कारण मौत हो चुकी थी जिसमें एक हिस्सदार ओमप्रकाश निवासी कुराड़ व दुसरा करिंदा भगत सिंह जो नेपाल का रहने वाला था। वहीं ठेकेदार ने कहा कि यह अचानक लगी हुई आग नहीं है यह किसी ने रंजिश के चलते ही आग लगाई है और हम चाहते हैं कि पुलिस इस घटना को अंजाम देने वाले लोगों को जल्द से जल्द पकड़े। 


थाना प्रभारी ने बताया कि हमें सुबह 3:00 बजे के करीब सूचना मिली थी जिसमें हम अपनी टीम को लेकर मौके पर पहुंचे उस समय भी आग लगी हुई थी 5 फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बुलाया गया था और आग काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। फिलहाल हमने ठेकेदार के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!