2 गुटों में खेला गया खूनी खेल, 5 लोग घायल

Edited By Updated: 25 Feb, 2017 10:11 PM

2 bloody factions  5 injured

फतेहाबाद के गांव खैरातीखेड़ा में देर शाम 2 गुटों के बीच जमकर विवाद हुआ और नौबत हमले तक जा पहुंची। तेजधार हथियारों के हमले से दोनों गुटों के 5 लोग...

फतेहाबाद (रमेश भट्ट):फतेहाबाद के गांव खैरातीखेड़ा में देर शाम 2 गुटों के बीच जमकर विवाद हुआ और नौबत हमले तक जा पहुंची। तेजधार हथियारों के हमले से दोनों गुटों के 5 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। अस्पताल में उपचाराधीन एक पक्ष के घायल सीमा  देवी  ने आरोप लगाया कि उनके गांव का डीपू होल्डर महिलाओं पर बुरी नज़र रखता है। आज डीपू होल्डर लीलू राम ने घर में घुसकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में वे तीनों घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के घायल रामचंद्र डीपू होल्डर ने बताया कि देर शाम उक्त लोगों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। वहीं पुलिस घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!