बंदर के झपट्टा मारने से सीढिय़ों से गिरा 14 महीने का बच्चा, मौत

Edited By Isha, Updated: 19 Sep, 2019 01:51 PM

14 month old baby falls from stairs due to monkey swoop

पति की मौत के बाद मायके में आई बरौदा निवासी प्रियंका की गोद में से उसके 14 महीने के बच्चे गर्व को एक बंदर ने झपट्टा मारकर छीनने का प्रयास किया। अनियंत्रित हुई महिला के हाथों से बच्चा सीढिय़ों

रोहतक(कोचर): पति की मौत के बाद मायके में आई बरौदा निवासी प्रियंका की गोद में से उसके 14 महीने के बच्चे गर्व को एक बंदर ने झपट्टा मारकर छीनने का प्रयास किया। अनियंत्रित हुई महिला के हाथों से बच्चा सीढिय़ों पर गिरकर घायल हो गया।

बच्चे का मामा व अन्य परिजन उसे खानपुर मैडीकल कॉलेज लेकर गए जहां से गंभीर हालत में उसे पी.जी.आई. रोहतक रेफर कर दिया गया लेकिन इलाज दौरान बच्चे की मौत हो गई। वहीं सूचना मिलते ही बच्चे का चाचा कुछ अन्य युवकों के साथ रोहतक आया और शीला बाईपास के नजदीक बच्चे के परिजनों से मारपीट कर उसका शव लेकर चला गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची जांच शुरू कर दी।  

जानकारी के मुताबिक बरौदा निवासी प्रियंका की शादी कुछ समय पूर्व मलिकपुर निवासी दीपक के साथ हुई थी लेकिन बीमारी के कारण करीब डेढ़-2 महीने पूर्व दीपक का निधन हो गया था। वहीं उनके पास करीब 14 महीने का लड़का गर्व है। साथ ही प्रियंका करीब 4 महीने की गर्भवती भी है। प्रियंका कुछ दिन पूर्व ही अपने मायके बरौदा में रहने के लिए आई थी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!