न उम्र की सीमा हो: अब 106 साल की रामबाई एथलेटिक्स मीट में बेटी और दोहती से करेंगी मुकाबला

Edited By Manisha rana, Updated: 25 Nov, 2023 12:06 PM

106 year old rambai will compete with daughter and dohati in athletics meet

आपने सुना ही होगा कि उम्र के साथ हर चीज बदल जाती है लेकिन दादरी की 106 वर्षीय रामबाई (Rambai) के लिए उम्र महज एक नंबर है। अगले महीने रामबाई (Rambai) 107 साल की हो जाएंगी।

चरखी दादरी : आपने सुना ही होगा कि उम्र के साथ हर चीज बदल जाती है लेकिन दादरी की 106 वर्षीय रामबाई (Rambai) के लिए उम्र महज एक नंबर है। अगले महीने रामबाई (Rambai) 107 साल की हो जाएंगी। उनकी सेहत का राज खेत की मिट्टी में रोजाना घंटों काम करना। उसके साथ घर का दूध, दही व घी का सेवन करना है। महज तीन साल के करियर में 100 स्वर्ण पदक जीतने वाली रामबाई पंचकूला सेक्टर-3 ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में अपनी बेटी और दोहती के साथ 32वीं हरियाणा राज्य मास्टर एथलेटिक्स मीट का हिस्सा बन रही हैं। 

Maan कौर का तोड़ा था रिकॉर्ड 

बता दें कि दादरी जिले के गांव कादमा की 106 वर्षीय धावक सुपर दादी रामबाई ने 104 साल की उम्र में नवंबर 2021 में वाराणसी से अपने खेल करियर की शुरुआत की थी। साल 2022 में 100 मीटर दौड़ इवेंट में मान कौर के रिकॉर्ड को तोड़ते नया रिकॉर्ड बनाया था। 

106 की उम्र में भी मिसाल बनी हैं Rambai

वहीं रामबाई की दोहती ने बताया कि उनकी नानी सुबह चार बजे उठकर खेतों के कच्चे रास्तों पर प्रैक्टिस करती हैं। इस उम्र में रोज पांच-छह किलोमीटर तक दौड़ लगाती हैं। 90 की उम्र तक पहुंचकर अधिकतर लोग बिस्तर पकड़ लेते हैं। इसके विपरीत रामबाई 106 की उम्र में भी मिसाल बनी हैं और खेलों में हिस्सा ले रही हैं। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!