सोनीपत में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 1.25 करोड़ की ठगी, पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ की सख्त कार्रवाई की मांग

Edited By Manisha rana, Updated: 29 Nov, 2024 11:52 AM

1 25 crore fraud on the basis of fake documents in sonipat

सोनीपत में ठगी व धोखाधड़ी के मामले बढ़ते जा रहे है। पुलिस ठगों पर लगाम नहीं लगा पा रही है। सोनीपत के एक व्यक्ति ने तीन लोगों पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 1.25 करोड़ रुपये ठगने का आरोप लगाया है।

गन्नौर (कपिल सांडिल्य) : सोनीपत में ठगी व धोखाधड़ी के मामले बढ़ते जा रहे है। पुलिस ठगों पर लगाम नहीं लगा पा रही है। सोनीपत के एक व्यक्ति ने तीन लोगों पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 1.25 करोड़ रुपये ठगने का आरोप लगाया है। आरोपियों ने व्यक्ति को सरकारी जमीन के फर्जी कागज दिखा कर 1.25 करोड़ रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।

जानकारी अनुसार वरुण गुप्ता ने बताया कि अनिल गुप्ता और कृष्ण जिंदल ने गांव दातौली की सरकारी जमीन के नकली दस्तावेज दिखाकर उसके साथ जमीन का सौदा तय किया। जिसके बाद आरोपितों ने उससे 1.25 करोड़ रुपये ले लिए। शिकायतकर्ता के अनुसार सौदे के दौरान आरोपित पक्ष ने कई फर्जी रजिस्ट्रियां और दस्तावेज प्रस्तुत किए। जब वरुण गुप्ता को धोखाधड़ी का पता चला तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। मामला आर्थिक अपराध शाखा को सौंपा गया, जहां जांच के दौरान आरोपितों ने गलती मानी और बकाया राशि लौटाने का आश्वासन दिया। इसके लिए उन्होंने कुछ पोस्टडेटेड चेक जारी किए। 

जारी किए गए चेकों में 7 लाख, 6.5 लाख और 11 लाख के चेक शामिल थे। हालांकि सभी चेक बैंक में फंड अपर्याप्त के कारण बाउंस हो गए। वरुण ने आरोप लगाया कि आरोपित अब पैसे लौटाने से मना कर रहे हैं और बहाने बना रहे हैं। वरुण गुप्ता ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!