एक नवंबर से न्यूनतम मजदूरी दरें बढ़ेंगी

Edited By Updated: 25 Sep, 2015 09:28 PM

article

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आज नई शिक्षा नीति के मसौदे को अंतिम

चण्डीगढ़  :  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आज नई शिक्षा नीति के मसौदे को अंतिम रूप देने के साथ-साथ कुशल तथा अकुशल मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी दर क्रमशः 9699 रुपए व 7600 रुपए मासिक करने की घोषणा की। पहले ये दरें क्रमशः 6536 रुपए व 5900 रुपए मासिक थी। इस घोषणा से प्रदेश के मजदूरों की चिरलम्बित मांग पूरी हो गई। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने मजदूरी की दरों में हर वर्ष 2.31 प्रतिशत की दर से होने वाली वृद्धि को अब महंगाई की दर के अनुसार शत-प्रतिशत आधार पर बढ़ाने की घोषणा भी की। बढ़ी हुई दरें एक नवंबर, 2015 से प्रभावी होंगी। 

 मुख्यमंत्री आज पंचकूला के सेक्टर-14 स्थित किसान भवन में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तत्वावधान में हरियाणा शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित नई शिक्षा नीति राज्य स्तरीय परामर्श संगोष्ठी के समापन अवसर पर उपस्थित शिक्षाविदों, गैर सरकारी संगठनों व शिक्षा विभाग के अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए अंत्योदय का नारा दिया था। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में प्रदेश में कई वर्षों में बढ़ाई गई न्यूनतम मजदूरी को हरियाणा दिवस पर एक नवंबर से बढ़ाया जा रहा है। न्यूनतम मजदूरी दर हर पांच वर्ष उपरांत बढ़ानी होती हैं, हरियाणा में इन दरों को वर्ष 2007 में बढ़ाया गया था और ये वर्ष 2012 से बढ़ाई जानी थी, परंतु पिछली सरकार ने इसे नहीं बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ ने न्यूनतम मजदूरी दर बढ़ाने की मांग की थी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!