गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर हाइवोल्टेज ड्रामा- पत्नी ने पति की गर्लफे्रंड को बीच सडक़ पर सिखाया सबक

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 12 Feb, 2026 08:08 PM

wife teaches a lesson to husband s girlfriend in the middle of the road

वेलेंटाइन वीक पर महाराष्ट्र से गुरुग्राम मिलने आई गर्लफ्रेंड

गुड़गांव, ब्यूरो: वेलेंटाइन वीक पर महाराष्ट्र से गुरुग्राम अपने दोस्त से मिलने आई युवती को दोस्त की पत्नी ने सबक सिखा दिया। दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर काफी देर तक चले हाइवोल्टेज ड्रामे में पत्नी ने बीच सडक़ अपने पति और उसकी गर्लफे्रंड की धुनाई कर डाली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को सिविल लाइन्स थाना ले आई। शिकायत मिलने पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।


दरअसल, वीरवार की सुबह करीब 11 बजे दिल्ली-गुडग़ांव एक्सप्रेस वे पर राजीव चौक के निकट एक महिला गाड़ी का पीछा करते हुए उसे सडक़ के बीच में रुकवा लेती है। महिला सीधा गाड़ी के आगे वाले शीशे पर पत्थर फेंकने शुरु कर देती है। गाड़ी सडक़ पर रुकती है तो महिला गाड़ी के अंदर बैठे अपने पति और उसकी गर्लफ्रेंड पर हमला कर देती है। सडक़ के बीचों बीच झगड़ा होता देख आसपास चल रहे वाहन चालक भी रुक जाते हैं। महिला पति की गर्लफ्रेंड को गाड़ी में से बालों से पकडक़र बाहर सडक़ पर गिरा लेती है और फिर बीच सडक़ ही उसकी धुनाई करनी शुरु कर देती है। महिला का पति अपनी गर्लफ्रेंड को बचाने के लिए बीच में आता है लेकिन पत्नी अपने पति पर भी थप्पड़ों की बरसात कर देती है। वहीं कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को सिविल लाइन्स थाना ले गई।


एएसआई का कहना:
सिविल लाइन्स थाने में तैनात एएसआई शिवशंकर ने बताया कि पुलिस के पास कॉल आई थी कि राजीव चौक के पास झगड़ा हो रहा है। जिस सूचना पर सिविल लाइन थाने की एक टीम मौके पर पहुंची वहां पर दो महिला और एक पुरुष के बीच विवाद हो रहा था। दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया जहां पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट की शिकायत दी है। मामले में जांच की जा रही है।


एस्ट्रोलोजर है युवक, आईटी कंपनी में काम करती है महिला मित्र:
पुलिस ने बताया कि दिल्ली का रहने वाला युवक एस्ट्रोलोजर है। जबकि महाराष्ट्र मूल की उसकी महिला मित्र महाराष्ट्र में आईटी कंपनी में काम करती है। बताया जा रहा है कि एस्ट्रोलोजर और उसकी महिला मित्र पिछले लगभग 7-8 महीने से एक दूसरे को जानते हैं। एस्ट्रोलोजर कल से ही अपने घर नहीं गया। उसकी पत्नी को पहले से ही शक था। जिसके चलते उसने अपने पति का पीछा किया और आज उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!