किसान मोर्चा की संपूर्ण टीम ने जाटौली मंडी का किया निरीक्षण

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 16 Apr, 2026 08:35 PM

the entire team of kisan morcha inspected jatoli mandi

जिला अध्यक्ष अमित भारद्वाज के नेतृत्व में किसान मोर्चा की संपूर्ण टीम ने जाटौली मंडी को दौरा किया और वहाँ की सभी व्यवस्थाओ का जायज़ा लियानिरीक्षण के दौरान किसानों के बीच जाकर उनसे सीधा संवाद किया

गुड़गांव ब्यूरो :  जिला अध्यक्ष अमित भारद्वाज के नेतृत्व में किसान मोर्चा की संपूर्ण टीम ने जाटौली मंडी को दौरा किया और वहाँ की सभी व्यवस्थाओ का जायज़ा लियानिरीक्षण के दौरान किसानों के बीच जाकर उनसे सीधा संवाद किया और फसल खरीद व्यवस्था की जानकारी ली। यह देखकर संतोष हुआ कि सभी किसान भाई संतुष्ट हैं और सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान हितैषी नीतियों का लाभ उन्हें मिल रहा है। किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री  नायब सैनी जी की नीतियों की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि सरकार उनके हितों के प्रति पूरी तरह समर्पित है।

 

इस अवसर पर अधिकारियों को भी स्पष्ट निर्देश दिए गए कि फसल खरीद प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता, सुगमता और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के जिला प्रभारी  नरेश चौहान (शीलू), जिला महामंत्री किसान मोर्चा धर्मेंद्र यादव, जिला महामंत्री धर्मेंद्र तंवर जी, जिला उपाध्यक्ष विक्रम ठेकेदार, दिनेश चौहान, जिला सचिव संदीप यादव, जयवीर सैनी, रामावतार वशिष्ठ ,जितेश खटाना, मीडिया प्रमुख भगत अम्बावता, आईटी प्रमुखराहुल हरसाना मीडिया सह-प्रमुख अंकुश भाटी, कोषाध्यक्ष रिंकू शर्मा, चेयरमैन मार्केट कमेटी मनोज यादव, मंडल अध्यक्ष ताजनगर कुलदीप चौहान, जाटोली मंडी से रविंदर धनखड़, तावडू से  चिराग भारद्वाज  सहित अनेक पदाधिकारी एवं किसान भाई उपस्थित रहे।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!