''हर घर तिरंगा अभियान से जुडे देशप्रेमी: मुकेश शर्मा

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 14 Aug, 2024 09:18 PM

patriots associated with tricolor campaign in every house mukesh sharma

भाजपा के वरिष्ठ नेता अध्यक्ष श्री श्याम परिवार महासंघ, सह संयोजक खेल प्रकोष्ठ मुकेश शर्मा ने ''हर घर तिरंगा अभियान के तहत समस्त देशवासियों से अपने घर पर तिरंगा लगाने की अपील की है।

गुड़गांव,(ब्यूरो): भाजपा के वरिष्ठ नेता अध्यक्ष श्री श्याम परिवार महासंघ, सह संयोजक खेल प्रकोष्ठ मुकेश शर्मा ने ''हर घर तिरंगा अभियान के तहत समस्त देशवासियों से अपने घर पर तिरंगा लगाने की अपील की है।

 

मुकेश शर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प ''हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेना हम सबका कर्तव्य है। यह अभियान न केवल हमारे तिरंगे की महिमा का प्रतीक है, बल्कि हमारे देश के प्रति हमारी अटूट निष्ठा व प्रेम का भी प्रतीक है। मुकेश शर्मा ने आगे कहा ''तिरंगा हमारी आन, बान व शान है। इस स्वतंत्रता दिवस आइए हम सब अपने घरों में तिरंगा फहराकर इस महान देश के प्रति अपना सम्मान व गर्व व्यक्त करें। तिरंगे के तीन रंग हमें हमारे देश की विविधता, बलिदान व सच्चाई का स्मरण कराते हैं।

 

आइए, हम सब मिलकर इस अभियान को सफल बनाएं। पूरे देश को तिरंगे के रंगों में रंग दें। हालांकि पूरे जिले में इसे लेकर तैयारियां जोर शोर हो रही है। विभिन्न तरह की निजी व सरकारी संस्थाओं की ओर इसकी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। उन्होने सभी से अपील है कि इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी करें। अपने घरों में तिरंगा लगाएं व उसकी तस्वीर खींचकर हर घर तिरंगा डाट काम पर अपलोड करें। इस तरह, हम सभी मिलकर इस अभियान का हिस्सा बन अपने देश की महानता का जश्न मना सकते हैं।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!