पार्सल के जरिए अहमदाबाद भेजी जा रही शराब पकड़ी

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 12 Feb, 2026 07:57 PM

liquor being sent to ahmedabad through parcel seized

बिलासपुर एरिया में पुलिस ने पार्सल के जरिए अहमदाबाद भेजी जा रही शराब पकड़ी है। शराब की 24 बोतल दो बॉक्स में पार्सल के जरिए दिल्ली से अहमदाबाद के लिए भेजी जानी थी।

गुड़गांव, (ब्यूरो): बिलासपुर एरिया में पुलिस ने पार्सल के जरिए अहमदाबाद भेजी जा रही शराब पकड़ी है। शराब की 24 बोतल दो बॉक्स में पार्सल के जरिए दिल्ली से अहमदाबाद के लिए भेजी जानी थी। पार्सल चेकिंग के बाद पुलिस ने शराब बरामद कर केस दर्ज कर लिया और छानबीन कर रही है।


जानकारी अनुसार, धारूहेड़ा निवासी अजय चौहान ने बिलासपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह डिलीवरी कंपनी में सिक्योरिटी इंचार्ज है। उनकी कंपनी में 11 फरवरी को डिलिवरी के लिए दो बॉक्स आए। एक्सरे जांच करने पर सामने आया कि दोनों बॉक्स में शराब की 24 बोतल हैं। ये बॉक्स दिल्ली के वेस्ट पटेल नगर से शिपमेंट होकर आए थे। जिनको गुजरात के अहमदाबाद भेजा जाना था। सूचना मिलने पर पुलिस डिलीवरी कंपनी पथरेड़ी मौके पर पहुंची और शराब के दोनों बॉक्स बरामद कर लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!