लॉन्ड्रीमेट ने गुरुग्राम में रखा कदम, की धमाकेदार शुरुआत

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 10 Feb, 2026 07:42 PM

laundrymate enters gurugram with a bang

घर बैठे लॉन्ड्री एवं ड्राई क्लीनिंग की सुविधा देने वाले ब्रांड लॉन्ड्रीमेट ने गुरुग्राम में कदम रख दिया है। गुरुग्राम में 4 घंटे में ड्राई क्लीन एवं लॉन्ड्री डिलीवरी सर्विस देने के लिए लॉन्ड्रीमेट स्प्रिंट की शुरुआत की है।

गुड़गांव ब्यूरो : घर बैठे लॉन्ड्री एवं ड्राई क्लीनिंग की सुविधा देने वाले ब्रांड लॉन्ड्रीमेट ने गुरुग्राम में कदम रख दिया है। बेंगलुरु मुख्यालय वाले लॉन्ड्रीमेट ने गुरुग्राम में 4 घंटे में ड्राई क्लीन एवं लॉन्ड्री डिलीवरी सर्विस देने के लिए लॉन्ड्रीमेट स्प्रिंट की शुरुआत की है। इस सर्विस को गुरुग्राम के शहरी उपभोक्ताओं की तेज लाइफस्टाइल को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है। लॉन्ड्रीमेट स्प्रिंट के माध्यम से 45 मिनट के अंदर घर से पिक-अप किया जाएगा और पिक-अप एवं डिलीवरी तक 4 घंटे के टर्नअराउंड टाइम में सभी सर्विसेज दी जाएंगी। इन सर्विसेज में ड्राई क्लीनिंग, वॉश एंड आयरन और स्टीम आयरन शामिल हैं। इस एक्सप्रेस डिलीवरी मॉडल के अतिरिक्त स्टोर में वॉक-इन ग्राहकों को भी सर्विस प्रदान की जाएगी, जो खुद ड्रॉप और पिक करना चाहते हैं। इस सर्विस के लिए लॉन्ड्रीमेट की मौजूदा 24 घंटे की फुल सर्विस का प्रयोग किया जाएगा। यह मॉडल बेंगलुरु में सफल रहा है। वहां 50,000 से ज्यादा परिवार इसकी सर्विस ले रहे हैं। इस सर्विस में ग्लोबल ग्रेड प्रोसेस, टेक्नोलॉजी आधारित ऑपरेशंस और प्रीमियम गारमेंट केयर को ध्यान में रखते हुए विश्वस्तरीय लॉन्ड्री एक्सपीरियंस दिया जाता है। इसे विशेषरूप से गुरुग्राम के लोगों की तेज जीवनशैली को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है।

 

इस विस्तार को लेकर लॉन्ड्रीमेट डॉट इन के सह-संस्थापक एवं सीईओ (बिगबास्केट के पूर्व सह-संस्थापक) अभिनय चौधरी ने कहा, ‘बेंगलुरु में सफल लॉन्चिंग और सर्विस के बाद गुरुग्राम में विस्तार का यह कदम एकदम व्यावहारिक है। इस शहर की तेज लाइफस्टाइल और वर्किंग प्रोफेशनल्स की मौजूदगी को देखते हुए यहां भरोसेमंद और समय पर सही सॉल्यूशन की बहुत जरूरत है। लॉन्ड्रीमेट स्प्रिंट में 4 घंटे के टर्नअराउंड टाइम में लॉन्ड्री की तत्काल जरूरतों को पूरा किया जाएगा। साथ ही हमारी 24 घंटे की सर्विस से रोजाना की जरूरतें पूरी हो सकेंगी। ये सभी ऑफरिंग्स कन्वीनियंस, स्पीड और कंसिस्टेंट गारमेंट केयर की हमारी प्रतिबद्धता को दिखाती हैं।’ बेंगलुरु में लॉन्ड्रीमेट ने 50,000 वर्गफीट में अपना अत्याधुनिक प्लांट खोला है। यहां 35 करोड़ रुपये के आयातित उपकरण लगाए गए हैं और इसकी क्षमता 3 शिफ्ट में दिनभर में 24,000 आइटम प्रोसेस करने की है। कंपनी की प्रतिबद्धता को देखते हुए गुरुग्राम में फुल सर्विस डिलीवरी को सेंट्रल लिनेन पार्क (सीएलपीपीएल) के साथ साझेदारी में लॉन्च किया गया है। राजस्थान के भिवाड़ी में सीएलपीपीएल का संयंत्र हैं, जहां इन्फ्रास्ट्रक्चर में 75 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। यह भारत में इस तरह का सबसे बड़ा बी2बी संयंत्र है। सीएलपीपीएल पिछले एक दशक से ज्यादा समय से दिल्ली एनसीआर में अग्रणी होटल चेन को सर्विस प्रदान कर रही है। इसे जुनिपर होटल्स (भारत एवं नेपाल में ग्रैंड हयात प्रोपर्टीज के मालिक) के चेयरमैन अरुण सराफ का समर्थन प्राप्त है।

 

इस साझेदारी को लेकर सेंट्रल लिनेन पार्क के चेयरमैन और लॉन्ड्रीमेट गुरुग्राम के पार्टनर सुरेंद्र रुइया ने कहा, ‘उत्तर भारत में गारमेंट केयर की जरूरतें अलग तरह की हैं, विशेषरूप से सर्दियों में ऊनी और प्रीमियम फैब्रिक को विशेष ध्यान देते हुए हैंडल करना होता है। लॉन्ड्रीमेट की टेक्नोलॉजी आधारित प्रक्रिया और गारमेंट इंटेग्रिटी पर कंपनी का विशेष ध्यान रखना इसे गुरुग्राम के ग्राहकों के लिए एकदम फिट बनाता है। यह साझेदारी इस बाजार को भरोसेमंद एवं विश्वस्तरीय लॉन्ड्री सॉल्यूशन प्रदान करेगी, जहां लोग बिना समझौता किए गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं।’ 2022 में 5 सह-संस्थापकों अभिनय चौधरी, पुष्पेंद्र यादव, राघवेंद्र जोशी, त्रिपत सिंह और उदय विजयन ने लॉन्ड्रीमेट की स्थापना की थी। इसने ऑर्गनाइज्ड लॉन्ड्री के क्षेत्र में खुद को भरोसेमंद नाम के रूप में स्थापित किया है। इसे सुगम एप एक्सपीरियंस, सटीक लॉजिस्टिक्स, कंसिस्टेंट गारमेंट केयर और भरोसेमंद डिलीवरी के वादे के लिए जाना जाता है। पिछले तीन साल में ब्रांड के एप को 5.5 लाख से ज्यादा डाउनलोड किया गया है, 45 लाख से ज्यादा गारमेंट को प्रोसेस किया गया है और बेंगलुरु में 3.5 लाख से ज्यादा ऑर्डर को डिलीवर किया गया है। हर महीने करीब 10,000 ग्राहक इस पर ट्रांजैक्शन करते हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!