रुग्राम में सरकारी बिजली के पोल पर इंटरनेट संचालकों का कब्जा

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 12 Jun, 2025 04:57 PM

internet operators occupy government electricity poles in rugram

इंटरनेट केबलों का मकड़जाल, बड़ा हादसा कभी भी दे सकता है दस्तक

बादशाहपुर, (ब्यूरो): गुरुग्राम शहर की गलियों और कॉलोनियों में लगे सरकारी बिजली के पोल पर इंटरनेट और केबल ऑपरेटरों का कब्जा बढ़ता जा रहा है। खासकर अर्जुन नगर गली नंबर-2 की तस्वीरें इस लापरवाही और प्रशासनिक उदासीनता की पोल खोलती हैं।

 

यहां बिजली के खंभों पर बेतरतीब तरीके से इंटरनेट केबलें लटक रही हैं, जिससे ये पोल हादसों को आमंत्रित कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि दर्जनों खंभों पर केबलों का ऐसा मकड़जाल फैला हुआ है कि कोई भी बड़ा हादसा कभी भी हो सकता है। हाल ही में हुई बारिश के दौरान कई जगह केबल और बिजली के तारों में स्पार्किंग देखने को मिली थी, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय निवासी शिकायत करते हैं कि इन पोलों पर इतने ज्यादा तार धरती तक लटक रहे हैं कि बच्चे और बुजुर्ग अकसर उलझ कर गिर जाते हैं। साथ ही, यदि कहीं शॉर्ट सर्किट या तार टूटकर गिर जाएं तो जान-माल का भी भारी खतरा है।

 

बावजूद इसके, बिजली निगम और नगर निगम की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इंटरनेट और केबल ऑपरेटर खुलेआम बिजली पोल का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे न सिर्फ सुरक्षा जोखिम बढ़ा है, बल्कि यह सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग भी है। वहीं, निगम की चुप्पी इस अवैध गतिविधि में मिलीभगत की ओर इशारा करती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इन पोलों से अवैध केबल हटाई जाएं और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!