गैस के दाम बढ़ाकर सरकार ने देश की जनता पर की आर्थिक मार: पंकज डावर

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 07 Mar, 2026 06:38 PM

by increasing the price of gas the government has caused economic damage to th

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने कहा कि गैस के दाम बढ़ाकर भाजपा सरकार ने देश पर आर्थिक मार की है। सरकार की जनविरोधी चेहरा भी इससे सामने आ गया है।

गुड़गांव ब्यूरो: कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने कहा कि गैस के दाम बढ़ाकर भाजपा सरकार ने देश पर आर्थिक मार की है। सरकार की जनविरोधी चेहरा भी इससे सामने आ गया है। सरकार को देश की कोई चिंता नहीं है। सरकार अपनी राजनीतिक बिसात बिछाने में ही बिजी रहती है। जबकि सरकार को सिर्फ देश के लिए काम करना चाहिए। भाजपा सरकार के नेता, मंत्री भाजपा के लिए ही काम करते रहते हैं।


पंकज डावर ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है और व्यवसायिक सिलेंडर की कीमत में 115.50 रुपये बढ़ाए गए हैं। अब घरेलू गैस सिलेंडर 913 रुपये का और व्यवसायिक सिलेंडर 1883 रुपये का हो गया है। ईरान-इजरायल युद्ध का बहाना बनाकर सरकार ने यह बढ़ोतरी की है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार हर स्तर पर अपनी राजनीतिक मंशा से ही काम करती है। अब अगर कोई चुनाव हों तो भाजपा इन दामों को कम कर दे। जब अंतरराष्ट्रीय स्तर सरकार को नजर नहीं आएगा। यह भाजपा का दोहरा चरित्र है। पंकज डावर ने कहा कि भाजपा की इस तरह की नीतियों से आम आदमी पर आर्थिक बोझ और दबाव पड़ रहा है। आम और गरीब आदमी भाजपा की कुनीतियों के चक्र में पिस रहा है। सरकार नैतिकता और जनता से अपना विश्वास खो चुकी है।


पंकज डावर ने कहा कि भाजपा की सरकार नैतिकता के पैमाने पर गर्त में जा चुकी है। राजनीतिक जोड़-तोड़ करके देश की जनता को धोखा देने का काम करती है। हकीकत में भाजपा की सरकार देश से ज्यादा अपनी पार्टी की चिंता करती है। बड़े स्तर पर इस सरकार में घोटाले हो रहे हैं। घोटालों की जांच तक कराने में सरकार एक कदम नहीं बढ़ाती। उन्होंने कहा कि देश की जनता यह सब देख नहीं रही, बल्कि अपने मन में भाजपा के प्रति नफरत पालकर बैठी है। समय आने पर भाजपा को जनता करार जवाब देगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!