मुख्य चुनाव आयुक्त ने लोस चुनाव के लिए पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में तैयारियों की समीक्षा की

Edited By Deepak Paul, Updated: 08 Jan, 2019 10:49 AM

chief election commissioner reviewed preparations for punjab elections in punjab

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के संबंध में आज यहां पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पंजाब, हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों...

चंडीगढ़(बंसल): भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के संबंध में आज यहां पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पंजाब, हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ मतदान केंद्रों पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं (ए.एम.एफ.) के प्रावधान, सी.ई.ओ. के कार्यालयों में मानवशक्ति ऐवं बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण, क्षेत्रीय स्तर पर चुनाव पदाधिकारियों के सभी रिक्त पदों को भरने, ई.वी.एम./ वी.वी.पी.ए.टी. और अन्य चुनाव सामग्री की उपलब्धता, पर्याप्त बजट प्रावधानों जैसे विविध मुद्दों पर चर्चा की। 

इसके उपरांत पंजाब और हरियाणा के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, गृह सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी चुनाव संबंधी विभिन्न प्रबंधों पर व्यापक चर्चा की।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!