Edited By Updated: 02 Aug, 2015 02:15 PM
चारा मशीन में हाथ आने से एक महिला की 4 अंगुलियां कट गईं, जिसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
टोहाना: चारा मशीन में हाथ आने से एक महिला की 4 अंगुलियां कट गईं, जिसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
रतिया रोड स्थित मोनी जोहड़ी के पास मोमी देवी पत्नी लाभ सिंह घर पर पशुओं के लिए मशीन द्वारा चारा काट रही थी। अचानक चारे के साथ बाई बाजू मशीन के अंदर चली गई।
घर पर उपस्थित उसकी पुत्रवधू ने घटना देख मशीन को बंद किया, तब तक मोमी देवी की बाएं हाथ की 3 अंगुलियां, एक अंगूठा मशीन में कट चुका था। परिजनों ने लहूलुहान अवस्था में उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसका इलाज चल रहा है।