पंजाब सरकार द्वारा हरियाणा को लिखी गई चिट्ठी का असर, किसान प्रीतपाल सिंह को किया गया चंडीगढ़ रैफर

Edited By Isha, Updated: 24 Feb, 2024 07:26 PM

effect of letter written by punjab government to haryana

किसान आंदोलन में घायल हुए किसान प्रीतपाल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खनौरी बार्डर पर घायल किसान प्रीतपाल को रोहतक पी.जी.आई. से चंडीगढ़ पी.जी.आई. में दाखिल करवाया गया है। इससे पहले रोहतक के पी.जी.आई. अस्पताल में चल रहा था

चंडीगढ़: किसान आंदोलन में घायल हुए किसान प्रीतपाल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खनौरी बार्डर पर घायल किसान प्रीतपाल को रोहतक पी.जी.आई. से चंडीगढ़ पी.जी.आई. में दाखिल करवाया गया है। इससे पहले रोहतक के पी.जी.आई. अस्पताल में चल रहा था। वहीं इस बीच पंजाब सरकार ने हरियाणा सरकार को प्रीतपाल को पंजाब को सौंपने की मांग की थी।

इसके लिए पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल को चिट्ठी लिखकर प्रीतपाल को पंजाब को सौंपने की मांग की थी। इस दौरान पंजाब सरकार ने उसे वापिस बुलाकर उसका राज्य में ही मुफ्त इलाज करवाने की बात कही। बता दें कि किसान प्रदर्शन दौरान हरियाणा पुलिस ने प्रीतपाल को हिरासत में लिया था और रोहतक के पी.जी.आई. में दाखिल करवाया गया था।

 जिक्रयोग्य है कि बीते दिन पंजाब हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने प्रीतपाल की मेडिकल रिपोर्ट मांगी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रीतपाल के परिवार के अनुरोध पर उसे चंडीगढ़ पी.जी.आई. शिफ्ट किया गया है। फिलहाल प्रीतपाल की सेहत सामान्य है। वह खतरे से बाहर है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!